CA बन चुकी बेटी को मुंबई हादसे ने छीना, पिता बोले- बुझ गई हमारी रोशनी
यहां एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई है। यहां आग लगने की अफवाह के बाद पहले एक शख्स फिसला और फिर एक के बाद एक लोग गिरते चले गए। इस दौरान कुछ लोग ब्रिज की सीढ़ियों पर लुढ़क गए और कुछ लोग ब्रिज की रैलिंग में भी फंसे देखे गए। इसी हादसे में पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट 25 साल की हिलोनी देढिया की भी मौत हो गई।
एक्सिस बैंक में नौकरी...
- मुंबई रेलवे स्टेशन के सुरक्षा डिपार्टमेंट ने हादसे में मारे गए लोगों के नाम की सूची जारी की है। इसमें 13वें नंबर पर 25 साल की हिलोनी देढिया का नाम है।
- पेशे से सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट ) हिलोनी स्टेशन हादसे में मरने वाले 22 लोगों में शामिल हैं। छह महीने पहले ही उन्होंने सीए परीक्षा पास करके एक्सिस बैंक में अपनी नौकरी शुरू की थी।
- तभी से वो हर रोज 10.30 बजे एलफिन्स्टन स्टेशन पर उतरती थीं, लेकिन शुक्रवार की सुबह उसके लिए अंतिम दिन था।
- भगदड़ में बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुके हिलोनी के शव की उनकी आंटी चेतना ने पहचान की थी।
आंटी चेतना को हादसे के बाद हिलोनी का पर्स और मोबाइल स्टेशन प्लेटफॉर्म पर लावारिस हालात में मिला था, लेकिन वे उसे नहीं ढूंढ पा रहे थे।
- जब वे पास के KEM हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्होंने वहां स्टाफ को गुमशुदा हिलोनी का नाम बताया और फोटो दिखाया।
- मगर उस समय तक हॉस्पिटल में हादसे में घायल और मृतक लोग आते जा रहे थे और अफरातफरी की हालत बनी हुई थी।

Post a Comment