दुल्हन के नहीं हैं दोनों हाथ और पैर, शादी के पहले ऐसी थी डेढ़ साल की लव स्टोरी
कई बार जीवन में ऐसी खुिशयां मिल जाती हैं कि वही दुख पाने वाले उसके लिए भगवान का आभार व्यक्त करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ आदर्श नगर निवासी विनोद और लक्ष्मी ने लव मैरिज कर महसूस किया है। लक्ष्मी के बचपन से ही न दोनों हाथ हैं और न दोनों पांव हैं। मां ने उसकी शादी को लेकर आस छोड़ दी थी, लेकिन भगवान के मंदिर में लक्ष्मी को विनोद के रूप में अपना जीवनसाथी मिल गया। विनोद का एक पैर काम नहीं करता। वो बैसाखी के सहारे चलते हैं।
मंदिर में डेढ़ साल तक चली मुलाकातें बदली प्यार में...
- अशोक कुमार ने बताया कि विनोद और लक्ष्मी एक-दूसरे से मंिदर में मिले थे।
- उन्होंने बताया कि दोनों ने मंदिर में ही एक दूसरे से बातचीत शुरू की और उसके बाद करीब डेढ़ साल तक दोनों में बातें हुई।
- इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुनने का फैसला ले लिया।
- करीब डेढ़ साल तक मंदिर में आते-जाते हुई जान-पहचान के बाद दोनों ने अब लव मैरिज कर एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुन लिया।
- आगे बताया कि उनकी संस्था की ओर से चलाए जा रहे बर्टीमेफ प्रोजेक्ट के तहत पूअर एंड नीडी लोगों के लिए चलाई गई मुहिम के तहत उन्होंने दोनों की फैमिली से बात कर उनकी शादी करवाई।
विनोद और लक्ष्मी ने कहा कि वो दोनों अभी तक खुद को पूरा महसूस नहीं करते थे, लेकिन जब दोनों एक-दूसरे से मिले और बातचीत शुरू की तो दोनों में प्यार हो गया।
- एक-दूसरे को पाकर वे खुद काे पूरा महसूस करने लगे। इसके बाद उन्होंने फैसला किया और शादी करने का मन बनाया।
- उन्होंने हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने का वादा किया।

Post a Comment