हर दांव-पेंच जानने वाले ये नेता मोहब्बत की बिसात पर हार गए, पहले प्यार हुआ फिर की शादी
मोहब्बत के आगे किसी की नहीं चलती। चाहे वो आम हो या खास। सियासत में दांव-पेंच से एक-दूसरे को मात देने वाले नेता भी मोहब्बत में हार गए और पड़ गए प्यार में।
सियासत में जिनके पास हर सवाल का जवाब होता है, प्यार में वो ना तो कोई सवाल कर पाए और ना ही कई जवाब दे पाए।
बस कर पाए तो सिर्फ शादी। चलिए हम आपको उन दिग्गज नेताओं के बारे में बताते हैं, जो प्यार में भूल गए थे सियासत।
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने डिंपल यादव से लव मैरिज की है। उस वक्त 25 साल के अखिलेश एक कॉमन फ्रेंड के जरिए डिंपल से मिले थे।
डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं और अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री करके आए थे। डिंपल आर्मी बैकग्राउंड से हैं।
उनके पिता कर्नल थे। डिंपल का परिवार उनके फैसले के साथ था, लेकिन अखिलेश को अपने पिता को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन 24 नवंबर, 1999 को दोनों की शादी हुई।
देवेन्द्र फडणवीस और अमृता
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी लव मैरिज की है। फडणवीस की अमृता से पहली मुलाकात एक दोस्त के घर पर हुई थी।
पहली ही मुलाकात में देवेन्द्र अमृता को दिल दे बैठे थे। फिर दोनों मिलने लगे और शादी का फैसला किया।
वरुण गांधी और यामिनी का प्यार
सांसद वरुण गांधी और यामिनी की पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। यामिनी ग्राफिक डिजाइनर हैं। मेनका गांधी के बेटे वरुण को शादी के लिए मां का पूरा समर्थन मिला। इसके दोनों ने शादी कर ली।
शाहनवाज हुसैन और रेनू
शहनवाज हुसैन और रेनू दोनों दिल्ली में पढ़ रहे थे। एक दिन बस में सफर के दौरान शाहनवाज की नजर रेनू पर पडी। फिर क्या था शाहनवाज ने रेनू को दिल दे दिया।
इसके बाद वो उनका पीछा करने लगे। एक दिन बस में रेनू को अपनी सीट देकर बातचीत शुरू की। इसके बाद दोस्ती हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली।
जब सचिन पायलट की हुईं सारा
कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट को जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला की बेटी सारा से प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात विदेश में हुई, जो बाद में प्यार में बदल गयी।
दोनों शने शादी करने का मन बनाया तो दोनों सियासी परिवारों में हड़कंप मच गया। लेकिन परिवार की चिंता किये बिना दोनों ने 2004 में शादी कर ली।
गौरव गोगोई और एलिजाबेथ
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ की लव स्टीर न्यूयॉर्क में शुरू हुई थी।
उस समय गौरव और एलिजाबेथ दोनों ही संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की प्रतिबंध समिति में इंटर्नशिप कर रहे थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
नीतीश कुमार और मंजू
नीतीश कुमार की पत्नी मंजू टीचर थीं। दोनों ने इंटरकास्ट मैरिज की थी। दोनों ने साल 1973 में शादी की। नीतीश कुमार ओबीसी वर्ग से हैं, जबकि मंजू सामान्य वर्ग से थीं।
मुख्तार अब्बास नकवी और सीमा
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सीमा की लव स्टोरी पूरी तरह से फिल्मी है। नकवी मुस्लिम हैं तो सीमा हिंदू हैं। दोनों के परिवारवाले शादी के खिलाफ थे, लेकिन दोनों ने 1983 में कोर्ट मैरिज कर ली। फिर बाद में दोनों ने निकाह किया और सात फेरे भी लिये।


Post a Comment