सऊदी अरब में महिलाओं के लिए अभी भी बैन है ये सबकुछ, अकेले नहीं कर सकती सफर
सऊदी अरब में महिलाओं ने अपने अधिकारों का एक पड़ाव और पार कर लिया है। अब इस देश में महिलाओं को ड्राइविंग की आजादी मिल गई है। महिलाओं को भी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये जाएंगे।
लेकिन ऐसा नहीं है कि सऊदी अरब में महिलाओं को पूरी आजादी मिल गई है। अभी भी कई ऐसी पाबंदियां हैं, जो महिलाओं पर लगी हुई हैं। सऊदी अरब में महिलाओं के लिए क्या-क्या पाबंदियां हैं, आइए आपको बताते हैं।
महिलाओं के लिए ड्रेस कोड
सऊदी अरब में महिलाओं के लिए इस्लामिक लॉ लागू है, जिसके तहत ड्रेस कोड लागू है। देश में हर महिला के लिए सिर से पैर तक अबाया पहनना जरूरी है।
वो पब्लिकली अपने मेकअप और ड्रेस का प्रदर्शन नहीं कर सकती हैं। कपड़ों पर नजर रखने के लिए बकायदा रिलीजियस पुलिस होती है और वो नियम तोड़ने पर बहुत सख्ती से पेश आती है।
गैर-पुरुष के साथ नहीं घूम सकती
इस देश में महिलाएं किसी भी दूसरे पुरुष के साथ समय नहीं बिता सकती हैं। यहां तक की पब्लिक प्लेस पर भी वो पुरुषों के साथ मिक्सअप नहीं हो सकती हैं।
यहां पब्लिक बिल्डिंग, ऑफिस, बैंक और यूनिवर्सिटीज में महिलाओं के लिए अलग एंट्रेस है। पार्क से लेकर बीच तक इनके बैठने के लिए सेपरेट जगह तय होती है।
स्विमिंग और जिम जाने की आजादी नहीं
सऊदी में महिलाओं को पब्लिकली स्विमिंग की आजादी नहीं है। वो अपने प्राइवेट पूल, जिम और स्पा का ही मजा ले सकती हैं।
अकेली महिला नहीं खरीद सकती प्रॉपर्टी
सऊदी में महिलाएं अकेले प्रॉपर्टी भी नहीं खरीद सकतीं। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए ये जरूरी है कि उनके पास दो पुरुष गवाह हों।
पुरुष गवाह के बिना महिलाओं की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकती।
महिलाओं के अकेले सफर पर पाबंदी
सऊदी में महिलाएं बिना किसी पुरुष गार्जियन या उसकी परमिशन के सफर नहीं कर सकती हैं। महिलाएं तब तक प्लेन में बैठ नहीं सकती, जब तक उसके पास पुरुष की लिखित अनुमति नहीं हो।
कानूनी रूप से बालिग होने के बावजूद महिलाओं का कोई अस्तित्व नहीं है। सऊदी में हर महिला का पुरुष गार्जियन होना चाहिए।


Post a Comment