Header Ads

घर के पीछे खुदाई कर रहे थे लड़के, अंदर से जो निकला उसका नहीं था अंदाजा


ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोगों को अपने घर या घर के पिछवाड़े में खुदाई के दौरान कीमती चीजें मिली हैं।

ऐसा ही एक मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है जहां दो लड़कों को खुदाई में साल 1974 की फेरारी कार मिली।

यह मामला 1978 का है। यहां रहने वाले दो लड़कों ने अपने घर के पीछे खुदाई करनी शुरू की। लोगों के मुताबिक दोनों ने बस बोरियत मिटाने के लिए यह काम किया था, लेकिन इससे उनकी किस्मत ही चमक गई।

इस खुदाई में उन्हें काफी महंगी स्पोर्ट्स कार मिल गई। कार को कपड़ों से ढंक कर जमीन के नीचे दबाया गया था।

देखने से ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने कार को वहां छिपाया था ताकि दुबारा उसे निकाला जा सके।

पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो कार के जमीन में छिपे होने की वजह सामने आ गई। ये कार 1974 की फेरारी डीनों 246 GTS मॉडल थी।

दरअसल, कार के पुराने मालिक ने कुछ लोगों को पैसे देकर इस कार को समुद्र में फेंकने को कहा था ताकि उसे इंश्योरेंस के पैसे मिल जाए।

लेकिन चोरों ने कार को मिट्टी में दबा दिया ताकी उसे बाद में निकाल सकें। लेकिन शायद किसी वजह से ऐसा हो नहीं पाया और कार वहीं दफ़न रह गई।

कार की मिस्ट्री सॉल्व होने के बाद एक मेकैनिक ने इसे बिल्कुल दुरुस्त कर दिया। बाद में इसकी बोली लगाई गई।

जिस कार को सालों बाद मिट्टी से निकाला गया था, उसे नई जैसी हालत में सड़कों पर देखना शहर के लोगों के लिए काफी दिलचस्प था।