Header Ads

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान कभी रेस्त्रां में करती थीं बाथरूम साफ, अब है सिंगल मदर


पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों रणबीर कपूर के अपने लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

दरअसल इन दिनों उनकी सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें माहिरा-रणबीर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस अफेयर में कितनी सच्चाई है ये बात तो सिर्फ माहिरा की जानती हैं।

उन्होंने इसी साल शाहरुख खान की फिल्म 'रईस'(2017) से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

कम ही लोग जानते हैं कि माहिरा की गिनती सबसे पॉपुलर और हाइएस्ट पेड पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस में की जाती है। वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी उन्होंने वेट्रेस के तौर पर भी काम किया है।

रेस्त्रां में झाड़ू-पोंछा भी कर चुकी हैं माहिरा... माहिरा का जन्म 21 दिसंबर, 1984 को कराची में हुआ था। उनके पिता हफीज खान दिल्ली में जन्मे थे, जो पार्टीशन के बाद पाकिस्तान शिफ्ट हुए।

कराची के फाउंडेशन पब्लिक स्कूल में माहिरा ने पढ़ाई थी। फिर 17 साल की उम्र में हायर एजुकेशन के लिए कैलिफोर्निया चली गईं।

कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी में इंग्लिश लिटरेचर के लिए उन्होंने एनरोल किया, लेकिन एक साल बाद ही एक्ट्रेस बनने के लिए पढ़ाई छोड़ दी।

यूएस में पढ़ाई के दौरान उन्होंने बतौर वेट्रेस एक रेस्त्रां में पार्ट टाइम जॉब किया। इतना ही नहीं यूएस में पढ़ाई के दौरान वे Rite Aid नामक दुकान पर काम करती थी।

यहां वो टॉयलेट साफ, झाड़ू-पोंछा लगाने और कैशियर तक का काम किया करती थीं।

बात अगर माहिरा की पर्सनल लाइफ की करें तो वो सिंगल पेरेंट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2006 में लॉस एंजिलिस में माहिरा की मुलाकात अली अस्करी नाम के शख्स से हुई थी।

दोनों में दोस्ती हुई इस कपल ने शादी करने की प्लानिंग की लेकिन माहिरा का परिवार इसके खिलाफ था। ऐसे में उन्होंने फैमिली के खिलाफ जाकर 13 जुलाई, 2007 में अली से निकाह किया था।

करीब 8 साल साथ रहने के बाद 2015 में माहिरा और अली ने तलाक ले लिया। जोड़ी का एक बेटा अजलान भी है, जो माहिरा के साथ रहता है।

2011 में फिल्म 'बोल' के जरिए माहिरा ने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

फिल्म से पहले माहिरा ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में बतौर VJ की थी। वे एमटीवी पाकिस्तान के लाइव शो 'मोस्ट वॉन्टेड' को हफ्ते में तीन दिन होस्ट करती थीं।

2011 में टीवी शो 'हमसफर' के जरिए उन्होंने खासी पॉपुलैरिटी हासिल की। शो ने रातोंरात उन्हें सुपरस्टार बना था। बता दें, इसमें उनकी जोड़ी फवाद खान के साथ जमी।

2013-2014 के बीच उन्होंने 'TUC द लाइटर साइड ऑफ लाइफ' नामक फेमस सेलिब्रिटी टॉक शो होस्ट किया।

माहिरा का एक भाई हसन खान है जो कि बाय प्रोफेशन जर्नलिस्ट है।