Header Ads

पिल्ले को मौत के मुंह से खींच लाया सैनिक, आंखों में आंसू ला देगा ये भावुक नजारा


किसी को प्यार से सहलाने से उसकी जान भी बच सकती है, ये शायद बात सुनने में थोड़ी सी अटपटी जरूर लेकिन यह सच है। हाल ही में थाईलैंड में भारी बार‍िश के दौरान ऐसा कारनामा हुआ।

यहां पर एक गैराज में बार‍िश की वजह से बाढ़ का पानी भर गया था। गैराज में एक छोटा सा पि‍ल्‍ला अपने सि‍बल‍िंग यानी क‍ि भाई-बहनों के साथ मौजूद था।

सभी पानी में फंसे थे। हालांक‍ि उसके सि‍बल‍िंग तो पानी से बच गए लेक‍िन उसकी जान मुसीबत में आ गई। प‍िल्‍ले के अंदर काफी पानी भर गया और वह मरणासन्‍न हो गया था।

ऐसे में एक 25 साल के सैन‍िक वीराफोन सुकुडोम की नजर उस पर पड़ी। उसने उस प‍िल्‍ले को पानी से बाहर नि‍काला। इसके बाद उसे एक मेज पर उल्‍टा करके उसकी पीठ पर हल्‍के हाथों से थपकी लगाने लगा।

वह ज‍ितनी बार थपकी लगाता प‍िल्‍ले के पेट में भरा पानी मुंह से बाहर न‍िकल रहा था। थोड़ी देर बाद जब प‍िल्‍ले के अंदर का सारा पानी बाहर गया तब प‍िल्‍ले ने राहत की सांस ली। ऐसे में स‍िपाही द्वारा प‍िल्‍ले को मौत के मुंह से न‍िकालने वाला यह वीड‍ियो काफी पसंद क‍िया जा रहा है।