Header Ads

बॉलीवुड के आसमान में चमकने वाले वो सितारे, जिन्होंने मुस्लिम होकर भी रखे हिंदू नाम


फिल्मों में आने के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने अपना नाम बदल लिया है। फिल्मी दुनिया में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनको सभी हिंदू नामों से जानते हैं, लेकिन उनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला लिया और अब दुनिया उन्हें उन्हीं नामों से जाने जाते हैं।

दिलीप कुमार

बॉलीवुड के ट्रैजिडी किंग दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उनका जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था लेकिन बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया। बॉलीवुड में आने के बाद मोहम्मद यूसुफ खान ने अपना नाम दिलीप कुमार रख लिया।

मधुबाला

मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम मधुबाला कर लिया। मधुबाला का नाम देविका रानी ने बदला था, दरअसल ‘बसन्त’ में देविका उनके अभिनय से बहुत प्रभावित हुईं और उनका नाम मुमताज से बदल कर मधुबाला रख दिया।

मीना कुमारी

मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था, वैसे मीना कुमारी को ट्रैजिडी क्वीन कहा जाता है। मीना ने भी अपना नाम फिल्मों में आने के बाद ही बदला। मीना अपने जमाने की जाने मानी मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं।


जॉनी वॉकर

बॉलीवुड के सबसे बड़े मसखरे जॉनी वॉकर ने अपनी मजाकिया भाव-भंगिमाओं से करोड़ों लोगों को न केवल गुदगुदाया, बल्कि अपनी चम्पी गाने से उनकी सारी थकान भी उतारते रहे। वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया।