हनीप्रीत निकली इतनी शातिर, मोबाइल बंद कर वाॅट्सऐप से कर रही चैट
राजधानी में हनीप्रीत के मौजूद होने की बात सामने आने पर दिल्ली पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई है। इस सिलसिले में सभी मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। खासतौर से पुलिस की नजर हनीप्रीत के सम्पर्क में रहने वाले लोगों के ऊपर है, जिनमें उसके एडवोकेट से लेकर गुरमीत की प्रॉपर्टी का केयरटेकर भी शामिल है। पुलिस को शक है कि पकड़े जाने से बचने के लिये हनीप्रीत फोन का इस्तेमाल नहीं कर रही है। वह जानकार लोगों के फोन का इस्तेमाल इंटरनेट पर होने वाली वाॅट्सऐप कॉल या फिर चैट के जरिए कर रही है।
दक्षिण-पूर्वी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हनीप्रीत को ढूंढने के लिये सभी थाने की पुलिस को अलर्ट किया गया है।
- खासकर पुलिस की पैनी नजर लाजपत नगर और ग्रेटर कैलाश पार्ट टू एन्क्लेव पर बनी हुई है। एक जगह हनीप्रीत के एडवोकेट का ऑफिस है तो दूसरी ओर गुरमीत की कोठी।
- इसके आसपास खाकी वर्दी में पुलिस को भी लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस ने अपने सभी मुखबिरों से कहा है कि अगर कहीं पर भी हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी मिले तो उसे फौरन शेयर किया जाए।
फरार सहयोगी हनीप्रीत इंसां ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है।
- हनीप्रीत ने वकील प्रदीप आर्या के दिल्ली स्थित लाजपत नगर स्थित ऑफिस जाकर ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका के लिए सिग्नेचर भी किए थे। हालांकि, अब हनीप्रीत कहां है, इसकी जानकारी नहीं है।
- हनीप्रीत पर हिंसा भड़काने और कुछ दूसरे आरोप हैं। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है।
दूसरी ओर, दो साध्वियों से रेप के केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के फैसले को राम रहीम ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पंचकूला की स्पेशल कोर्ट के 25 अगस्त के फैसले को खारिज करने की मांग की गई है।
- पिटीशन में कहा गया कि सीबीआई कोर्ट ने सभी फैक्ट को कंसीडर नहीं किया।
- बता दें रेप केस में राम रहीम को CBI की स्पेशल कोर्ट ने १०,10 साल की सजा सुनाई है। वो अभी रोहतक जेल में सजा काट रहा है।


Post a Comment