Header Ads

वरुण धवन के घर पहुंचा ये फुटबॉलर स्टार, सेल्फी शेयर कर दी जानकारी


बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इनिदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुड़वा 2 के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म मे वरुण डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में तापसी और जैकलीन लीड रोल में है।

बता दें कि वरुण फिल्म के प्रमोशन के लिए वरुण कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते। वहीं हाल ही में वरुण ने ट्विटर पर फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में ब्राजील के मिडफील्डर रोनाल्डिनो के साथ नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें दोनों की रोनाल्डिनो वरुण के घर आए हुए थे। दोनों ने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

वरुण ने सेल्फी शेयर करते हुए उन्हें पुर्तगाली भाषा में रोनाल्डिनो को बधाई भी दी है। उन्होंने ने फोटो के साथ लिखा हैं, 'खूबसूरती के साथ खेलो'।

आपको बता दें कि वरुण फुलबॉल के बहुत बड़े फैन हैं। जी हां फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रमोशन में व्यस्त होने के बावजूद वरुण समय निकालकर फीफा वर्ल्ड कप का प्री-गेम शो देखने पहुंच गए थे।

वहीं जुड़वा 2 में रिलीज को लेकर सभी स्टार्स काफी एक्साइटेड है वहीं इस फिल्म का गाना उंची है बिल्डिंग, टन टना टन पहले हिट हो चुकी है। वरुण चाहते है कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। वहीं ये फिल्म सलमान खान की फिल्म जुड़वा की रिमेक हैं।