27 नवम्बर को जाहीर खान और सागरिका करेंगे शादी, हो जाएंगे एक दूजे के
चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और जाहीर खान ने कुछ दिन पहले सगाई की थी। इस खबर की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी। वहीं दोनों की शादी की डेट फाइनल कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो क्रिकेटर जाहीर खान एक्ट्रेस सागरिका के साथ 27 नवम्बर को सात फेरे लेंगे। दोनों ने काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
इनकी अफेयर की जानकारी तब हुई जब दोनों को युवराज और हेजल की शादी में शामिल हुए थे। दोनों एक दूसरे की हाथों में हाथे डाले नजर आए थे।
जिसकी बाद से ही आए दिन इनकी अफेयर की खबरें आने शुरू हो गए थे। बता दें ज़हीर ने सागरिका को आईपीएल के मैच के दौरान ही प्रपोज़ किया था। सागरिका ने भी बिना टाइम वेस्ट किये हामी भर दी थी।
इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद सागरिका क्या ज़हीर के साथ नए आशियाने की तलाश कर रही है। तो इसके जवाब में सागरिका ने बताया कि फिलहाल तो नहीं। ज़हीर का मुंबई में काफी बड़ा घर है। फिलहाल, हम नए घर की तलाश नहीं है।
आगे एक्टिंग जारी रखने को लेकर एक्ट्रेस ने बताया मुझे काम की तलाश है जिसमें मेरे किरदार को अहमियत दी जाए बाकि आगे क्या होगा ये मैं नहीं बता सकती लेकिन हो सकता है कि आगे मुझे अच्छे मौके मिले।
सागरिका ने बलीवुड के अलावा मराठी फिल्मों में भी कम किया हैं। फिलहाल वो इनदिनों अपनी शादी की तैयारियों में लगी हुई है। वैसे शादी किस रिती-रिवाज से होगी? इसे लेकर अभी तक कुछ भी खुलासा नही हुआ बता दें कि सागरिका जहां महाराष्ट्रियन वहीं जाहीर मुश्लिम परिवार से है। वैसे बताया जा रहा है कि शादी मुबंई में ही होगी।


Post a Comment