प्रियंका चोपड़ा को सिक्किम पर बयान भारी पड़ा, हो गईं ट्रोल
ऐसा लग रहा है कि विवाद और प्रियंका चोपड़ा का कोई रिश्ता जुड़ गया हैं। कुछ दिन पहले ही जॉर्डन में सीरियाई शरणार्थी बच्चों के कारण प्रियंका को सोशल साईट पर ट्रोल का सामना करना पड़ा था।
वहीं फिर से अपने एक बयान के कारण प्रियंका विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, उन्होंने उत्तर पूर्व के राज्य सिक्किम को उग्रवाद प्रभावित बता डाला, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया में ट्रोल की जा रही हैं।
बता दें कि प्रियंका अपनी फिल्म 'पहुना' के लिए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हुई हैं। जहां उन्होनें सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य बताया है। साथ ही उन्होंने 'पहुना' को सिक्किम की पहली फिल्म बताया है।
इस फिल्म को खुद प्रियंका ने प्रोड्यूस किया है। इसे फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला है। पाखी टायरवाला ने फिल्म को निर्देशित किया है। कहानी में दो नेपाली बच्चों पर फोकस किया गया हैं। प्रियंका के बयान को लेकर सोशल मीडिया में उन्हें ट्रोल किया जाने लगा हैं।
वहीं उन्हें ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि सिक्किम शांत राज्य है और यहां कोई उग्रवाद नहीं रहा है। हांलाकि विवाद बढ़ने के बाद उनकी ओर से माफी मांग ली गई है।
वहीं प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सिक्किम भारत का ऐसा राज्य है जहां कभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही, यहां के किसी शख्स ने कोई फिल्म भी नहीं बनाई है।
पहुना इस क्षेत्र से जुड़ी पहली फिल्म है। सिक्किम में काफी विद्रोह और परेशान करने वाली स्थितियां हैं। हालांकि इस मुद्दे पर अब प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम सरकार से माफी मांग ली है।


Post a Comment