Header Ads

इस शख्स का चौंकाने वाला दावा- आज मुझसे मिलने ऑफिस आई थी हनीप्रीत




साध्वियों से रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से पुलिस को उसकी खास राजदार हनीप्रीत इंसा की तलाश है। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत नेपाल में उसकी खोजबीन की जा रही है। उधर, उसके वकील प्रदीप आर्या ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि हनीप्रीत देश की राजधानी दिल्ली में रह रही है। उन्होंने दावा किया वो लाजपत नगर स्थित ऑफिस में उनसे मिलने के लिए भी आई थी।जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अपील...


 बता दें कि जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम की फरार सहयोगी हनीप्रीत इंसां ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है।


- हनीप्रीत के वकील के माध्यम से यह जानकारी दी है। हनीप्रीत करीब एक महीने से फरार है।
- उस पर राम रहीम को सजा के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने और कुछ दूसरे आरोप हैं। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है।



दूसरी ओर, दो साध्वियों से रेप के केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के फैसले को डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।


- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पंचकूला की स्पेशल कोर्ट के 25 अगस्त के फैसले को खारिज करने की मांग की गई है।


- पिटीशन में कहा गया कि सीबीआई की अदालत ने सभी तथ्यों को कंसीडर नहीं किया।


- बता दें कि साध्वियों के रेप केस में राम रहीम को CBI की स्पेशल कोर्ट ने १० ,10 साल की सजा सुनाई है। वो अभी रोहतक जेल में सजा काट रहा है।