अरबी शेख के घर की नौकरों के लिए भी खरीदा 70 करोड़ का घर
शेख के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि वो ओमान के अमीर रीटेल मैग्नेट में से है।
ओमान के सुपररिच शेख ने लंदन में पांच बेडरूम वाले अपने नए अपार्टमेंट की फोटोज शेयर की हैं। शेख ने फैमिली के लिए 149 करोड़ रुपए का नाइट्सब्रिज फ्लैट खरीदा है।
इसके साथ ही मुश्किल से 10 मिनट के वॉक पर मौजूद एक अपार्टमेंट उन्होंने अपने नौकरों के लिए खरीदा है, जिसकी कीमत 70 करोड़ रुपए है। शेख के नाम का खुलासा नहीं...
- इन फ्लैट्स को खरीदने वाले शेख के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि वो ओमान के अमीर रीटेल मैग्नेट में से है।
- इन दोनों फ्लैट्स को खरीदने की कम्बाइंड कीमत करीब 219 करोड़ रुपए आई है, जो पिछले दो साल में इस एरिया में खरीदी गई प्रॉपर्टी में सबसे ज्यादा है।
- पांच बेडरूम वाला शेख का फ्लैट कोडागन स्क्वेयर पर मौजूद है, जबकि चार बेडरूम वाला स्टाफ का अपार्टमेंट पार्कसाइड के पास है।
- शेख का अपार्टमेंट 6000 स्क्वेयर फीट में फैला है। जबकि उसके स्टाफ का फ्लैट 2400 स्क्वेयर फीट में बना है।
ऐसी लोकेशन पर चाहिए था एड्रेस
- रियल स्टेट कंपनी रॉकस्टोन के एमडी बेकी फातेमी के मुताबिक, 219 करोड़ रुपए में हुई नाइट्सब्रिज फ्लैट की सेल इस एरिया में पिछले दो साल में हुई सबसे बड़ी सेल है।
- उन्होंने कहा कि ये सेल इस बात का सबूत है कि सुपर रिच के लिए लंदन अब भी सबसे बेहतरीन लोकेशन है।
- फातेमी ने बताया कि ओमनी शेख को अच्छी लोकेशन पर एड्रेस और नया कंस्ट्रक्शन चाहिए था। उनकी पसंद इंटीरियर के हिसाब से होटल के तरह के घर की थी। लिहाजा डील बहुत आराम से हो गई।


Post a Comment