Header Ads

बाबा और हनीप्रीत पर बना गाना हिट, इंटरनेट पर तेजी से हो रहा वायरल


सोशल साइट्स पर इस गाने को कई बार शेयर किया जा रहा है। वहीं, यूट्यूब पर इसका वीडियो 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम के जेल जाने के बाद उसकी काली करतूतें हर रोज बेपर्दा हो रही हैं। बाबा के अलावा उसकी राजदार हनीप्रीत भी सुर्खियों में बनी हुई है।

इस बीच राम रहीम की करतूतों को लेकर एक हरियाणवी गाना वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब पर काफी हिट हो रहा है। सोशल साइट्स पर इस गाने को बार-बार शेयर और लाइक किया जा रहा है। 'बाबे आली चेली'...

दरअसल, 'बाबे आली चेली' गाने को यूट्यूब पर माही म्यूजिक हरियाणवी चैनल पर शेयर किया गया है।
 इस गाने के बोल है- 'तेरा उतरय नूर चहरे का तू खूब थी खाई खेली, बेरा ना कित रहव लागी वा बाबे आली चेली।।

- इस गीत में राम रहीम और हनीप्रीत की करतूतों और लग्जरी लाइफ स्टाइल को बताया गया है।

- खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर हरियाणवी गाने को माही म्यूजिक हरियाणवी चैनल पर 4 लाख 77 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

- इसके अलावा जाट हरियाणवी चैनल पर गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

- फेसबुक और व्हाट्सऐप पर ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है।

- हरियाणा के मिस्टर राजू ने 'बाबे आली चेली' को आवाज दी है और अंशू शर्मा ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं। वहीं, सोकी सिवान ने वीडियो में एक्टिंग की है।