इन सूअरों को बनाया जा रहा है 'बॉडी बिल्डर', बाजार में बेचा जा रहा है स्पर्म
सूअर को ब्रीड करने वाले कुछ लोगों ने सूअरों की बॉडी से जेनेटिक छेड़छाड़ कर उन्हें बॉडी बिल्डर की तरह डबल मसल दे दिए हैं।
हाल ही में कम्बोडिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सूअर को ब्रीड करने वाले कुछ लोगों ने सूअरों की बॉडी से जेनेटिक छेड़छाड़ कर उन्हें बॉडी बिल्डर की तरह डबल मसल दे दिए हैं
और अब इनके स्पर्म को बाजार में बेचा जा रहा है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इनका स्पर्म सिर्फ 400 रुपए में बेचा जा रहा है।
अपने पिग को भी ऐसा बनाने और ज्यादा वजन व मीट की चाहत में लोग इस स्पर्म को खरीद भी रहे हैं, पर यह किसी जहर से कम नहीं है। खतरनाक हो सकता है ऐसा मीट...
-मीडिया रिपेार्ट्स के मुताबिक, इन सूअरों पर स्टेरॉइड का इस्तेमाल किया गया है, जिस वजह से इनके मसल्स किसी बॉडी बिल्डर की तरह उभर कर दिख रहे हैं। हालांकि, इनका मीट खाना बेहद खतरनाक हो सकता है।
- स्टेराॅइड देकर ऐसे मीट बढ़ाने पर इन जानवरों को कई तरह की बीमारी हो जाती है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक, ऐसे जानवरों की लाइफ भी आम जानवरों के मुकाबले बेहद कम हो जाती है।
इससे पहले 2015 में सूअरों का मीट बढ़ाने के लिए उनमें ऐसे ही जेनेटिक बदलाव किए गए थे। 32 सूअरों पर किए गए एक्सपेरिमेंट में से 13 समय से पहले मर गए थे, जबकि सिर्फ 1 सूअर ही स्वस्थ पाया गया था।


Post a Comment