Header Ads

स्टार क्रिकेटर बनने से पहले कभी ऐसे दिखते थे पंड्या, यूं मिला स्टारडम



इस वक्त टीम इंडिया के नए स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या हैं। बतौर ऑलराउंडर उनकी तुलना कपिल देव से हो रही है। इंदौर वनडे में उन्होंने 78 रन की इनिंग खेलकर टीम को जीत दिलाई। पंड्या के लिए एक स्ट्रगलिंग क्रिकेटर से स्टार बनने तक का सफर आसान नहीं रहा। 23 साल के पंड्या जनवरी, 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 डेब्यू कर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने करियर की शुरुआत बड़ौदा के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलकर की थी, लेकिन पंड्या को स्टारडम आईपीएल से मिला। आईपीएल की परफॉर्मेंस से मिली टीम इंडिया में एंट्री...



हार्दिक पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियन्स टीम के लिए खेलते हैं। 2015 में ही उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 181 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाए।



- लोअर ऑर्डर में पंड्या छोटी मगर तेज इनिंग खेलते थे। उनका बेस्ट स्कोर ६१ रन रहा था। इसी परफॉर्मेंस के कारण उन्हें जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 की इंडियन टीम में जगह मिली।


- ऑलराउंडर पंड्या आईपीएल के तीन सीजन में अब तक 37 मैचों में 406 रन बना चुके हैं और 10 विकेट ले चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.5 का है।


- अब पंड्या अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स के अहम ऑलराउंडर बन चुके हैं।




हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट में भी अपनी जगह टीम में फिक्स कर चुके हैं। वनडे और टी20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी होने के साथ ही टेस्ट में भी उन्होंने इम्प्रेसिव शुरुआत की।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया और तीसरे मैच में ही सेन्चुरी लगा दी।