Header Ads

एक साल पुराने प्रेमी से कर रही थी शादी, तभी आ गया 2 साल पुराना लवर



रविवार को दो प्रेमियों की शादी उनके परिजनों, मुखिया व गांव के अन्य लोगों के सामने कर दी गई। लड़की के घर के लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, मुखिया आलोक द्वारा समझाने पर वे तैयार हुए। 21 साल की कंचन कुमारी अपने प्रेमी 22 साल के करण कुमार के साथ आलोक के पास आई थी और शादी करने की बात कही थी। गांव के मंदिर में दोनों की शादी की जा रही थी तभी खुद को कंचन का प्रेमी बताने वाला एक युवक वहां आ गया। पुराने प्रेमी को किया पहचानने से इनकार...




 शादी के मंडप में पहुंचे लड़के ने कहा कि कंचन से वो दो साल से प्यार कर रहा है और अब वह किसी और से शादी कर रही है।



- जब कंचन से उस युवक के संबंध में पूछा गया तो उसने लड़के को पहचानने से इनकार कर दिया।



- प्रेमिका द्वारा पहचानने जाने से इनकार के बाद लड़के के पास वहां से चले जाने के शिवा कोई चारा न था और उसने वैसा ही किया।


 घाटको सुम्भा के अमीरक महतो की बेटी कंचन शेखपुरा शहर के गिरहिण्डा मोहल्ले मे अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ती थी।



- वहीं हुसैनाबाद के सुरेश महतो का 22 वर्षीय बेटा करण राज मिस्त्री का काम करता था। इसी बीच करण और कंचन मिले और दोनों को प्यार हो गया।



- कंचन के परिजनों को बेटी का यह प्रेम प्रसंग मंजूर न था। वे लोग किसी कीमत पर करण से अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहते थे।



- करण कंचन को लेकर अपने गांव हुसैनाबाद आ गया। यह मामला पंचायत के मुखिया आलोक के पास गया।


- दोनों ने एक-दूसरे का हाथ जिंदगी भर तक थामे रहने की कसमें खाते हुए विवाह करने की इच्छा जताई। करण के परिजन भी इस शादी के लिए राजी थी।


- शादी से पहले तक कंचन के परिजन उसे वापस चलने को कहते रहे। गांव के मंदिर में कंचन और करण की शादी संपन्न हुई।