Header Ads

धोनी ने 2 बार किया ये कारनामा, दुनिया में सिर्फ 14 खिलाड़ी कर सके ऐसा


धोनी 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए वनडे में दो बार सेन्चुरी लगा चुके हैं।

.इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली ने वनडे क्रिकेट में वो कारनामा कर दिखाया है जो अब तक दुनिया में सिर्फ चुनिंदा खिलाड़ी ही कर सके हैं।

मोइन अली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 102 रन की इनिंग खेली। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में इस नंबर पर सेन्चुरी लगाने का कारनामा किया।

 बेस्ट फिनिशर एमएस धोनी 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए सेन्चुरी लगाने का कारनाम वनडे में दो बार कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वो दुनिया के अकेले क्रिकेटर हैं।

- धोनी ने 2007 में हुए एफ्रो-एशिया कप के एक मैच में अफ्रीका XI के खिलाफ 79 बॉल पर 139 रन की नॉटआउट इनिंग खेली थी। इस इनिंग में उन्होंने 15 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

- इसके बाद दिसंबर, 2012 में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई वनडे में 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 125 बॉल पर 113 रन की नॉटआउट इनिंग खेली थी।

- धोनी ने अपनी इस इनिंग में 7 चौके और तीन जबरदस्त सिक्स लगाए थे। 29 रन पर 5 विकेट गिर जाने के बाद धोनी ने ये कप्तानी पारी खेली थी, लेकिन टीम मैच 6 विकेट से हार गई थी।