पहले पी शराब, फिर बोतल तोड़ मारने लगा पेट में, सामने आया वीडियो
बीच चौराहे पर सरेआम जब लोगों ने एक शख्स को खुद के पेट में कांच की बोतल के टुकड़े और ब्लेड मारते हुए देखा तो हैरान रह गए। लोग चिल्लाते हुए उसके पास पहुंचे और उसे रोकने की कोशिश की। आखिरकार लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए और पुलिस को सूचना दी। जानिए पूरी घटना...
लाइव सुसाइड का ये मंजर जगदलपुर बस स्टैंड पर एक यात्री के मोबाइल में कैद हो गया।
- दरअसल बस द्वारा एक शख्स स्टैंड पर आया और वहां उतरने के बाद उसने शराब पी ली।
- वो काफी परेशान दिख रहा था। लोगों ने बताया कि अपने आप को जख्मी करने वाला शख्स बाहर का रहने वाला है। कुछ देर बाद अचानक वो बीच चौराहे पर गया और शराब की बोतल को तोड़ उसके नुकीले हिस्से से अपने पेट पर वार करने लगा।
- उसके हाथ में ब्लेड भी था। उसके पेट से खून के फव्वारे छूटने लगे। इधर जब लोगों ने देखा कि एक शख्स सबके सामने मौत को गले लगा रहा है, तो सबकी सांसें थम गईं।
- जो जहां था वहीं से चिल्लाने लगा। फिर भी शख्स नहीं माना तो उसके पास कुछ लोग पहुंच गए और उससे ऐसा न करने के लिए कहने लगे।
- वो तब भी नहीं माना तो कुछ लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
- मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, अभी शख्स कुछ बता नहीं रहा है। उसकी हालत स्थिर होने के बाद ही उससे पूछताछ हो सकेगी।
- स्थानीय लोगों की मानें तो ब्लू व्हेल गेम के चलते भी शख्स ऐसा कर रहा होगा। हालांकि, पुलिस को उसके पास से ऐसा कोई एविडेंस नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

Post a Comment