Header Ads

इस युवक के कारनामों के बारें में जानकर आप रह जाएंगे दंग


आज हम आपको एक ऐसे युवक के बारें में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, अमनदीप सिंह भारत का 'स्टील मैन' के नाम से भी जाने जाते है।

अमनदीप के कारनामें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इस तरह अमनदीप के लिए बाइक और गाड़ी उठाना बाएं हाथ का खेल है।

इनके शरीर पर हथौड़े और लोहे के रॉड से मारने पर भी दर्द नहीं होता। इनकी बहादुरी के किस्से दुनिया के हर कौन में फैले हैं। अमनदीप के शरीर के ऊपर से गाड़ी भी गुजर जाए तो भी उन्हें कोई रत्ती भर दर्द भी नहीं होता।

अपने शरीर को इसमें ढालने के लिए अमनदीप ने लगभग 2 साल तक कड़ी मेहनत की। पेशे से दुकानदार अमनदीन का रुझान बॉडी बिल्डिंग की तरफ काफी पहले हो गया था।

वे एक ट्रेनर के पास गए लेकिन ट्रेनर ने उन्हें शरीर पर बाल होने के कारण ट्रेंड करने से मना कर दिया। इसके बाद अमनदीप ने बॉडी बिल्डिंग करने की ठान ली और साल 2006 से 2008 तक खूब पसीना बहाया और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर बन गए।

इस दौरान अमनदीप ने कई बार टेलीविजन पर बहुत से अवॉर्ड भी जीते है। 2005 में ‘मिस्टर अंबाला’ का खिताब।

2009 में इंटरनेशनल मॉडलिंग में दुनिया के 15 हजार सिखों में से ‘मिस्टर सिंह’ चुने गए। 2010 में टीवी चैनल में हुए शो में ‘टैलेंट ऑफ पंजाब’ अवॉर्ड।

2011 में ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ नामक प्रोग्राम में स्टील मैन के साथ आयरन मैन का खिताब। 2016 में छत्तीसगढ के रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओपन चैलेंज करने पर ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ का खिताब मिला।