Header Ads

नहाते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां?


नई दिल्ली के डर्मटोलॉजिस्ट डॉ. रोहित बत्रा बता रहे हैं बाथरूम में की जाने वाली कुछ मिस्टेक जो नुकसानदायक हो सकती हैं।

बाथरूम का यूज हम रेग्युलर करते हैं। यहां हम बॉडी को साफ रखने के लिए कई तरह के काम करते हैं। इस दौरान हम कुछ ऐसी गलतियां भी कर देते हैं जिनका बॉडी पर बुरा असर पड़ता है।

डर्मो वर्ल्ड स्किन एंड केयर क्लीनिक, नई दिल्ली के डर्मटोलॉजिस्ट डॉ. रोहित बत्रा बता रहे हैं बाथरूम में की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियां जिनका हमारी बॉडी पर बुरा असर पड़ता है।

बहुत गर्म या ठंडे पानी से नहाने से बालों और स्किन के टिश्यूज डैमेज हो सकते हैं। स्किन जल सकती है या सुन्न पड़ सकती है।

ज्यादा देर तक शॉवर लेने से स्किन का मॉइश्चर कम हो सकता है। स्किन ड्राय हो सकती है। जल्दी झुर्रियां पड़ सकती हैं।

बॉडी स्क्रबर को बाथरूम में छोड़ने से उसमें नुकसानदायक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये स्किन और बॉडी में इन्फेक्शन पैदा कर सकते हैं।

ज्यादा गोरा दिखने के लिए बहुत ज्यादा स्क्रब करने से स्किन की उपरी परत छिल सकती है। इन्फेक्शन हो सकता है।

मेडिकेटेड या केमिकल बेस्ड सोप का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन को इन्फेक्शन से बचाने वाले गुड बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं।

शैम्पू के बाद कंडीशनर न लगाने से बाल ड्राय हो सकते हैं। बालों की चमक खत्म हो सकती है। बाल आपस में उलझकर टूट सकते हैं।

एक्सरसाइज के तुरंत बाद ठंडा शॉवर लेने से सर्दी-जुकाम के अलावा स्ट्रोक और हार्ट अटैक तक हो सकता है।

टॉवल से ज्यादा रगड़ कर पोंछने से स्किन और बालों को नुकसान पहुंच सकता है। स्किन ड्राय हो सकती है और बाल टूट सकते हैं।

शॉवर के बाद मॉइश्चराइजर न लगाने से स्किन ड्राय हो सकती है। खुजली और रैशेज की प्रॉब्लम भी हो सकती है।