Header Ads

कपिल ने बंद कर दिया था घर से निकलना, खुद को रखने लगे थे कमरे में कैद


कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना ट्रीटमेंट कराकर बेंगलुरु से मुंबई लौट आए हैं। अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन बेंगलुरु जाने से पहले उनकी हालत बेहद खराब थी। वे औरों को हंसाते थे, लेकिन खुद को खुश रखना नहीं उन्हें आता था।

 एक ऐसा भी वक्त आ गया था, जब कपिल ने घर से निकलना बंद कर दिया था। वे एक कमरे में खुद को बंद करके रखते थे। ऐसे में उनके खास दोस्त राजीव ठाकुर और चंदन प्रभाकर ने उन्हें संभाला। बदसलूकी के बावजूद कपिल के साथ खड़े रहे चंदन...

- मार्च में ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते वक्त कपिल ने सुनील ग्रोवर के अलावा चंदन के साथ भी बदसलूकी की थी। इसके बाद चंदन ने उनका शो छोड़ दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने न केवल कपिल के साथ पैचअप किया, बल्कि बुरे दौर में उनके साथ खड़े रहे।

- कपिल के डिप्रेशन की एक वजह मीडिया द्वारा उनके बारे में लिखी गई बातें भी बताई जाती हैं। सूत्रों के मुताबिक, कपिल का ऐसा मानना है कि जितनी निगेटिव बातें मीडिया ने उनके बारे में छापीं, उतना उन्होंने कुछ किया नहीं।

कपिल से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह भी बताया कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कन्फ्यूजन में रहते हैं।

- उनके घर वाले गिन्नी चतरथ को पसंद करते हैं, जबकि खुद कपिल को प्रीति सिमोस पसंद हैं।

- बताया तो यह भी जाता है कि भले ही प्रीति ने उनका प्रोडक्शन हाउस (K9) छोड़ दिया है, लेकिन वे अब भी उनके उतने ही करीबी हैं, जितने पहले थे।

- हाल ही में उनके और गिन्नी के ब्रेकअप की खबर मीडिया में आई थी, लेकिन इसकी ऑफिशियल पुष्टि किसी ने नहीं की है।

- सोनी टीवी जनवरी 2018 तक कपिल के शो को री-लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

- इससे पहले तीन महीने (सितंबर से दिसंबर तक) 'सुपर डांसर' का दूसरा सीजन आएगा। कपिल का शो बाद में इसे रिप्लेस करेगा।

- गौरतलब है कि अगस्त में कपिल ने सोनी टीवी से ब्रेक ले लिया था।

- इसे लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं पिछले 10 साल से बिना ब्रेक काम कर रहा हूं और अब मुझे ब्लड प्रेशर, शुगर प्रॉब्लम और अनबैलेंस्ड डाइट को सही करने के लिए मेडिकल हेल्प की जरूरत है।

मैंने सोचा कि किसी दूसरी प्रॉब्लम (जो कंट्रोल न की जा सके) से पहले ब्रेक के लिए यही सही वक्त था। पिछले 10 सालों से अपनी हेल्थ को इग्नोर करने के बाद अब मैं इस पर फोकस कर रहा हूं।"

नेक्सा न्यूज़ से खास बातचीत में कपिल ने बताया कि वे खुद को काफी फ्रेश महसूस कर रहे हैं और अब अपना पूरा ध्यान काम पर देना चाहते हैं।

- कपिल ने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' का कुछ हिस्सा बाकी रह गया था। फिलहाल, वे उसे ही पूरा कर रहे हैं।

- 4-5 दिन में वे इसकी प्रमोशनल स्ट्रेटेजी पर काम करना शुरू कर देंगे।

- इस दौरान कपिल ने यह भी बताया कि अक्टूबर के फर्स्ट वीक में राजीव ढींगरा डायरेक्टेड इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। इसके बाद पूरे अक्टूबर वे फिल्म को प्रमोट करेंगे।