Header Ads

जब इस इंडियन एक्ट्रेस ने पाकिस्तान में पहनी शॉर्ट ड्रेस तो मिला ऐसा रिएक्शन


बिदाई और कवच : काली शक्तियों से जैसे शोज की एक्ट्रेस रहीं सारा खान पाकिस्तानी शो लेकिन में नजर आ रही हैं।

'सपना बाबुल का...बिदाई' और 'कवच : काली शक्तियों से' जैसे शोज की एक्ट्रेस रहीं सारा खान पाकिस्तानी शो 'लेकिन' में नजर आ रही हैं। शो की शूटिंग से जुड़ा एक एक्सपीरियंस उन्होंने हाल ही में शेयर किया।

एक फेमस अंग्रेजी वेबसाइट की खबर में सारा के हवाले से कहा गया है कि उनके लिए पाकिस्तान में शॉर्ट्स पहनने का अनुभव इतना अजीब रहा कि उन्हें तुरंत ड्रेस चेंज करनी पड़ी। आखिर क्या हुआ ऐसा सारा के साथ...

- खबर के मुताबिक, शो की शूटिंग के बाद सारा ने शॉर्ट ड्रेस पहनी और होटल (जहां वे ठहरी हुई थीं) की बालकनी में टहलने लगीं।

- लेकिन इसी दौरान उनकी नजर आसपास खड़े लोगों पर पड़ी, जो उन्हें घूरे जा रहे थे। तभी एक शख्स ने उन्हें बताया कि पाकिस्तान में इस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। इसके बाद सारा रूम के अंदर गईं और कपड़े चेंज कर लिए।

- सारा कहती है कि आर्ट और पॉलिटिक्स को मिक्स नहीं किया जाना चाहिए। भले ही पाकिस्तान के रिश्ते भारत के साथ अच्छे नहीं हैं, लेकिन वहां उन्हें लोगों का जबरदस्त प्यार मिला।

- बकौल सारा, "मीडिया की वजह से काफी कुछ हकीकत छूट जाती है। जो वे दिखाते हैं, सच्चाई उससे बहुत परे होती है। जिन लोगों के साथ मैंने वहां काम किया, उन्होंने मेरा तहेदिल से स्वागत किया।"

- 'लेकिन' पाकिस्तान में सारा खान का दूसरा शो है। इससे पहले वे वहां सीरियल 'बेखुदी' (2016-2017) कर चुकी हैं।

- सारा की मानें तो उन्होंने अपनी नानी की इच्छा पूरी करने के लिए पाकिस्तानी शो में काम किया। वे कहती हैं, "नानी ने जब से जिंदगी चैनल देखना शुरू किया, तभी से वे उन्हें पाकिस्तानी शोज में देखना चाहती थीं।"

सारा खान पिछले 10 साल से छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं। इंडिया में वे '...बिदाई'(2007-10) के बाद 'राम मिलाई जोड़ी' (2010-12), 'ससुराल सिमर का' (2014-15), 'संतोषी मां' (2016) और 'कवच : काली शक्तियों से' (2016) जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

- वे 'बिग बॉस 4'(2010) में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आई थीं। शो के दौरान को-कंटेस्टेंट अली मर्चेंट के साथ उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, शो ख़त्म होने के बाद सारा और अली भी अलग-अलग हो गए थे।