Header Ads

अब इस किरदार में नजर आएंगी टीवी की संस्कारी बहू, इस शो से हुईं पॉपुलर


ये रिश्ता क्या कहलाता है में संस्कारी बहू अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना खान अब सेक्स वर्कर के किरदार में नजर आएंगी।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संस्कारी बहू 'अक्षरा' का किरदार निभाने वाली हिना खान जल्दी ही एक नए किरदार में नजर आएगी।

 बता दें कि हिना प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा के अपकमिंग शो में सेक्स वर्कर का किरदार निभाते नजर आएंगी। ये शो कलर्स चैनल पर आएगा। बता दें कि हिना इन दिनों रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही है। घर-घर में हुईं फेमस...

 हिना खान 2009 से स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़ी थी। उन्होंने 2016 में ये शो छोड़ दिया था। इस शो की वजह से उन्हें घर-घर में अक्षरा के नाम से पहचाना जाने लगा था। 29 साल की अक्षरा ने कुछ और सीरियलों में छोटे-छोटे रोल और कैमियो किया है।

 रिपोर्ट्स की मानें तो अभी इस रोल के लिए हिना की तरफ से कोई स्वीकृति नहीं आई हैं। लेकिन यदि वो ये रोल करतीं है तो उनके लिए ये एक चैलेंजिंग रोल होगा। ये शो महिलाओं की जिदंगी पर आधारित होगा।

कुछ साल पहले हिना ने एक इंटरव्यू बताया था उन्हें कलर्स के 'बेलन बहू' शो का भी ऑफर मिला था लेकिन तब वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बिजी थीं। बता दें कि सेक्स वर्कर पर आधारित शो की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' सीरियल की भी प्रोड्यूस हैं। इस सीरियल को अच्छी पॉपुलैरिटी मिल रही हैं।

 रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं हिना

हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (2009) के सेट पर हुई थी।

 दरअसल हिना ने इस शो में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था, वहीं रॉकी इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। बता दें, हिना मुस्लिम धर्म से हैं जबकि रॉकी हिन्दू हैं। दोनों जल्द अपने रिश्ते को शादी के लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।