डिलिवरी के एक साल बाद फूलने लगा महिला का पेट, डॉक्टर्स ने बताई ये वजह
मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख माना जाता है। भारत में आज भी ज्यादातर महिलाएं नॉर्मल डिलिवरी ही प्रेफर करती हैं। अमेरिका की रहने वाली कैरी हॉर्न भी जब प्रेग्नेंट हुईं, तो सिजेरियन की जगह नॉर्मल डिलिवरी चाही। लेकिन अचानक कुछ परेशानियों की वजह से उन्हें सिजेरियन के जरिए अपने बेटे को जन्म देना पड़ा। लेकिन इसके एक साल बाद जो हुआ उसने कैरी को हैरान कर दिया।
कुछ दिनों पहले कैरी ने सोशल साइट्स पर अपने फूलते पेट की फोटो शेयर की थी। लेकिन इसके पीछे की जो वजह सामने आई, उसने कैरी के साथ लोगों को भी सरप्राइज कर दिया। दरअसल, कैरी ने हॉस्पिटल में अपने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन इसके एक साल बाद बिना प्रेग्नेंट हुए इनका पेट फूलने लगा। उनकी नाभि के ठीक ऊपर गोल्फ बॉल जैसा उभार दिखाई देने लगा था, जिसकी वजह से कैरी को काफी दर्द भी होता था। थोड़े दिनों में उसके पेट पर धारियां भी दिखने लगी। जब परेशान होकर कैरी ने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कैरी को हार्निया था। रिपोर्ट में सामने आया कि कैरी के पेट में एक नहीं बल्कि तीन हार्निया थे। दरअसल, बच्चे कि डिलीवरी के समय उनके पेट पर जो बैंडेज बांधे गये थे, उनसे कैरी को एलर्जी थी। इसकी वजह से कैरी कि स्किन पर जलने जैसे निशान हो गए थे।
कैरी ने कुछ दिनों पहले अपने साथ हुई इस घटना को सोशल प्लेटफार्म पर शेयर किया। उनके मुताबिक, इससे बाकी महिलाओं में जागरूकता आएगी। उन्होंने अपने पेट के निशान को छिपाने कि जगह खुलेआम लोगों को दिखाया ताकि अगर किसी को ऐसी ही समस्या है, तो वो तुरंत डॉक्टर के पास जाए।

Post a Comment