Header Ads

मौत से पहले ही महिला को हो गया था एहसास, अब देवर को जाना पड़ा जेल




यहां रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के मायके वाले इसे हत्या मान रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहर से होना बताई गई है। बुधवार को पुलिस ने पति और देवर को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। मौत से एक माह पहले ही विवाहिता को यह एहसास हो गया था कि उसकी हत्या हो सकती है। इसलिए उसने अपनी हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पिता को एक लेटर लिखा था।


क्या है पूरा मामला...


- महिला के पिता के अनुसार एक माह पहले बेटी ने एक लेटर लिखा था, जिसमें उसने पति के जुल्म की सारी दास्तान लिखी थी। लेटर में लिखा था कि उसका पति उसे रात में जबरन शराब और सिगरेट पिलाता है। इतना ही नहीं मुंह पर टेप चिपकाकर उसकी पिटाई की जाती थी।


 मृतका का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। पुलिस को अंदेशा था कि हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पति भाग सकता है। इसलिए वो पति को गिरफ्तार करने श्मशान में पहुंच गई। पुलिस को आता देख पति वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद देवर विकास को अरेस्ट कर लिया।



- पुलिस के जाते ही पति टिंकू वापस लौटा तो ससुराल वालों ने उसको पकड़ लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया।


- घायल हालत में टिंकू और उसके भाई को कोर्ट में पेश किया गया वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टिंकू के घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।