फ्रिज के दरवाजों में क्यों लगाए गए चुंबक, ये थी बड़ी वजह
पहले जमाने में फ्रिज के दरवाजों में चुंबक नहीं लगे होते थे। उस समय उनमें कुंडी लगी होती थी।
आज हर फ्रिज के दरवाजे पर चुंबक लगा होता है जिससे यह आसानी से अंदर और बाहर दोनों तरफ से खुल सकता है। लेकिन शुरुआती फ्रिजों में चुंबक की जगह कुंडी लगी होती थी। चुंबक लगाने के पीछे वजह...
पुराने समय में दरवाजों पर कुंडी लगी होने के कारण कई बच्चों द्वारा खुद को फ्रिज में बंद करने के मामले सामने आने लगे थे।
बच्चे दरवाजा बंद हो जाने की वजह से अंदर लॉक हो जाते थे और उनकी दम घुटने से मौत भी हो जाती थी। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद अमेरिका में 1956 रेफ्रिजरेटर सेफ्टी एक्ट पास किया गया।
इसमें इस बात का जिक्र किया गया कि फ्रिज ऐसे बनाए जाने चाहिए, जो आसानी से अंदर की तरफ से भी खोला जा सके।
इसके बाद फ्रिज के दरवाजों में मैग्नेटिक स्ट्रिप लगाई जाने लगी। इससे एयर प्रूफ सील होने के साथ दरवाजे आसानी से खोले जाने लगे। इसे टेस्ट करने के लिए उस समय फ्रिज के अंदर बच्चों को बंद कर उनसे दरवाजे खुलवाए गए थे।


Post a Comment