इस कॉमेडियन ने कम किया 10 Kg वजन, कभी पहनती थी मर्दों वाले कपड़े
भारती सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरजे मल्लिष्का ने घटाना अपना वजन।
मोटापे पर काबू पाने वाले ऐसे तीन सेलेब्स के बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं। इन सेलेब्स ने वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट ली और अपने डेली रूटीन में चेंज किया।
सबसे पहले हम बात करते हैं कॉमेडियन भारती सिंह के बारे में। बता दें कि भारती का वजन करीब 85 किलो था और उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम किया है।
एक वक्त था जब भारती को मार्केट में मिलने वाले कपड़े भी नहीं आते थे। मर्दों वाले कपड़े पहनती थी...
भारती सिंह कहना है कि मार्केट में मिलने वाले स्टाइलिश कपड़े भी वे अपने वजन के कारण नहीं पहन पाती थी। उनके साइज के कपड़े मार्केट में नहीं मिलते थे, इसलिए वे मर्दों के टी-शर्ट और जीन्स लेकर आती थी।
उन्होंने बताया कि मां हमेशा वजन कम करने को लेकर टोकती थी। भारती अपने मोटापे को लेकर भगवान को कोसती भी थी। लेकिन, 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लेने और रनरअप रहने के बाद वे पॉपुलर हो गई और उन्होंने अपने साइज के लिए भगवान को धन्यवाद दिया था।
भारती ने बताया जब उन्होंने टीवी ज्वाइन की तो मैंने अपना ही मजाक उड़ाना शुरू किया और यहीं से मुझे लोगों का प्यार मिलना शुरू हुआ। उस वक्त उन्हें अहसास हुआ कि उनके लिए मोटापा भगवान का सबसे अच्छा गिफ्ट है।
भारती ने बताया जब वे रियलिटी शो 'नच बलिए' की प्रतिभागी बनीं तो उन्हें तकरीबन 6 घंटे लगातार रिहर्सल करनी पड़ी। और इसी वजह से उनका 10 किलो वजन कम हुआ। हालांकि, भारती का कहना है कि वे एकदम स्लिम नहीं होना चाहती है।
उन्होंने बताया कि फिट रहने के लिए वे जिम ज्वाइन करेंगी और वेट लॉस प्लान करने से पहले वे मेडिकल चेकअप भी करवाएंगी। उनके मंगेतर हर्ष ने उन्हें ग्रीन टी पीने की सलाह दी है। भारती ने बताया वे कोई डाइट प्लान फॉलो नहीं करती हैं।
हां, वे घर का बना खाना खाना पसंद करती हैं। उन्हें खाने में सलाद नहीं बल्कि रोटी, सब्जी, दाल खाना पसंद है।
सिद्धार्थ भारद्वाज ने कम किया 15 किलो वजन
बिग बॉस 5 के प्रतिभागी रहे सिद्धार्थ भारद्वाज ने 15 किलो वजन कम किया है। सिद्धार्थ पेशे से डीजे हैं। उन्होंने बताया कि डीजे का काम लेट नाइट तक चलता है और फिर पार्टी ड्रिंक्स, बेड फूड। इसी वजह से उनका रूटीन बिगड़ गया था
और मोटापा बढ़ गया था। उनका वजन 90 किलो था, जिसकी वजह से लड़कियां उन्हें अंकल कहकर बुलाने लगी थी। वे एक्टिंग फील्ड में जाना चाहते थे, लेकिन वजन ज्यादा होने की वजह से रोल नहीं मिल रहे है।
उन्होंने तय किया वे अपना वजन कम करेंगे। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने अपना रूटीन चेंज किया देर रात तक डीजे पार्टी करने से मना किया और हेल्दी डाइट को फॉलो किया।
ऐसे किया डाइट फॉलो
सिद्धार्थ ने कम तेल में पका खाना खाना शुरू किया। सुबह उठते ही वे गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीने लगे।
जिम जाने से पहले केला खाना नहीं भूलते और ब्रेकफास्ट में उबले अंडे, ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक लेते। इसी तरह लंच में फिश, ब्राउन राइज, वेगीज, मशरुम्स। डिनर में उन्होंने सलाद लेना शुरू किया।
मल्लिष्का ने घटाया 21 किलो वजन
आरजे मल्लिष्का ने अपना 21 किलो वजन घटाया है। उनका वजन 78 किलो था और वे 55 किलो की हो गई। फिलहाल उनका वजन 62 किलो है और उनकी इच्छा है कि वे इसे और कम करें और 58 किलो पर पहुंच जाए।
उन्होंने बताया कि 2014 में उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया। रिहर्सल के दौरान उनका वजन कम हुआ और माधुरी दीक्षित ने उन्हें कहा कि अब वजन मत बढ़ाना। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी भी जिम जाना पसंद नहीं था और उन्हें खाना पसंद था।
उन्हें स्मॉल साइज कपड़े फिट नहीं आते थे और वे ड्रेसिंग रूम में इसी बात को लेकर रोती भी थी। उन्होंने बताया कि लोग मेरे टेलेंट की तारीफ करते थे, लेकिन साथ में ये भी कहते थे कि वे मोटी हैं।
ऐसे किया डाइट फॉलो
मल्लिष्का ने बताया कि उन्हें वजन कम करने के लिए स्पेशल डाइट फॉलो करने को कहा गया। उनकी डाइट में वेगीज, लीन मीट, प्रोटीन को शामिल किया गया। उन्होंने बताया, उन्हें चावल और मीठा खाने से मना किया गया।
वजन पर कंट्रोल हुआ और वे फिल्म 'तुम्हारी सुलु' से डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वे एक वेब सीरिज में शीला नाम की लड़की का रोल प्ले कर रही है, जो बेहद सेक्सी हैं।


Post a Comment