बिजली गिरने से शरीर का हो जाता है ऐसा हाल, साइंटिस्ट ने बताई वजह
बारिश के मौसम की शुरुआत और सीजन के अंत में बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। आपने कई जगह बिजली गिरने की घटनाएं सुनी होंगी।
यह एक ऐसी प्राकृतिक आपदा होती है जिससे बच पाना मुश्किल होता है। बिजली गिरने से शरीर पर जो प्रभाव पड़ते हैं उन्हें देखकर आप रोंगटे खड़े हो सकते हैं।
90 प्रतिशत मामलों में व्यक्त की मौत हो जाती है और किस्मत से आकाशीय बिजली का हलका झटका लगा तो भी शरीर पर भयानक असर होता।
- शरीर पर आकाशीय बिजली गिरने का सबसे बड़ा सबूत होता है शरीर पर बनने वाले ये डरावने निशान। पेड़ की जड़ों की तरह शरीर पर बनने वाले इन निशानों को Lichtenberg कहा जाता है।
- जब किसी इंसान पर तीन लाख वोल्ट की बिजली गिरती है या उसका झटका लगता है तो चमड़ी के नीचे मौजूद टिशू और नसों में करेंट और हीट तेजी से ट्रेवल करती है।
ये करेंट शरीर के कई अंगों से बाहर निकलने की जगह बनाता है, पर बेहद तेज वोल्टेज की वजह से नसें और टिशू फट जाते हैं और स्किन पर ऐसी आकृतियां बन जाती हैं।
फट जाती हैं आंखों की पुतलियां
- बिजली अगर शरीर के ऊपरी हिस्से को पहले छूती है तो आंखों की पुतलियां भी फट जाती हैं। बहुत कम ऐसे मामले हैं जिसमें बिजली का झटका लगने के बाद इंसान बच गया हो। अगर बच भी जाए तो वह
जिंदगी भर के लिए अपाहिज भी हो सकता है।
- एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर होता है सबसे ज्यादा नुकसान
- ज्यादातर पोस्टामॉर्टम रिपोर्ट्स में इन्हीं निशानों से बिजली गिरने से मौत की पुष्टि होती है। ऐसी रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजली जिस जगह से शरीरी के अंदर पहुंचती है और जिस जगह से बाहर निकलती है, वहां शरीर पर सबसे ज्यादा नुकसान होता है।


Post a Comment