दो साल का अफेयर, फिर सुहागरात की रात प्रेग्नेंट दुल्हन के साथ हुआ ये
साहेबगंज के कोदरजनना गांव में सुहागरात पर दुल्हन की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पति ने ही अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने अपने दो भाइयों के मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
21 साल की रूबैदा खातून की हत्या के बाद उसके चाचा का कहना है कि रूबैदा और उसके पति सलाम का करीब दो साल से अफेयर चल रहा था। जिसके बाद रूबैदा तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई थी।
- रूबैदा के प्रेग्नेंट होने की बाद जब घर वालो को पता चली, तो घर वालों ने पंचायत बुलाई और पंचायत में दोनों के निकाह का फैसला सुनाया।
- रुबैदा के चचेरे भाई ने बताया कि निकाह के बाद रात करीब एक बजे सलाम ने एक लाख रुपए और गाड़ी मांगी। कहा- नहीं दिया तो रुबैदा की जान ले लूंगा। उसकी मांग मानने का आश्वासन भी दिया गया। लेकिन रात दो बजे उसने रुबैदा की गला घोंटकर हत्या कर दी।
- पुलिस आरोपी पति और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment