दिल्ली मैडम तुसाद में नजर आएंगे पॉप सिंगर माइकल जैक्सन
दिल्ली के रीगल बिल्डिंग में भारत का पहला संग्रहालय बनाया जा रहा है जहां अंतरराष्ट्रीय जगत के मशहूर स्टार्स की प्रतिमाएं रखी जाएंगी। इसके लिए हाल ही में लिस्ट जारी किए गए।
बता दें कि मनोरंजन जगत के माइकल जैक्सन, जस्टिन बीबर, मर्लिन मुनरो के साथ ही खेल जगत के डेविड बेकहम, लियोन मेसी का नाम भी उन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की सूची में शामिल हो गया है जिनकी मोम की प्रतिमाएं दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्राहलय में नजर आएंगी।
'मर्लनि एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टर अंशुल जैन ने कहा, 'भारत में इन हॉलीवुड एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के काफी फैंस हैं।
मैडम तुसाद का मकसद हमेशा फैंस को उनकी पसंदीदा हस्तियों के करीब लाना रहा है। इस कदम के जरिए भारतीय फैंस को अपने पसंदीदा कलाकारों के करीब लाने का सपना पूरा किया जाएगा।
यहां तुसाद संग्रहालय में नजर आने वाली हस्तियों की सूची में एंजेलिना जोली, स्कारलेट जोहानसन, निकोल किडमैन, लेडी गागा, जेनिफर लोपेज, केट विंस्लेट, बयोंसे और किम करदाशियां का नाम भी शामिल है।
भारत में इस तरह का यह पहला संग्रहालय है। इसमें इतिहास से जुड़ी हस्तियों, खेल जगत के दिग्गजों, बॉलीवुड तथा मनोरंजन जगत के सितारों की मोम से निर्मित अनुकृतियां प्रशंसकों के लिए लगाई जांएगी।


Post a Comment