लेटेस्ट फोटोशूट में स्टनिंग अंदाज में बेहद खूबसूरत दिखीं माया
जेनिफर विंगेट की खूबसूरती से तो सभी वाकिफ हैं। टीवी में अपनी खूबसूरती को लेकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली जेनिफर ने बेहद सीरियल की माया बनकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।
तस्वीरों में दिख रही जेनिफर ने हाल ही में फोटोशूट कराया है जो सोशल मीडिया में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जेनिफर विंगेट टीवी की 'बेहद' खूबसूरत हसीनाओं में गिनी जाती हैं।
फोटोशूट में जेनिफर ऑरेंज आउटफिट पहनी नजर आ रही हैं। अपने लुक को उन्होंने हैवी नेकपीस से कम्पलीट किया है। माया के माया का जादू उनके फैंस पर सर चढ़कर बोल रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि लाखों की संख्या में जेनिफर के दीवाने हैं।
जेनिफर अक्सर अपने स्टनिंग अंदाज के लिए सुर्खियों में छाईं रहती हैं। लेकिन जेनिफर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में जो तस्वीरें शेयर की है उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है।
32 साल की जेनिफर ने चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने ऑरेंज ड्रेस के साथ एक शानदार नेकपीस पहन रखा है। जेनिफर की इन तस्वीरों को वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा। कुछ ही घंटों में इसे 1.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं।


Post a Comment