Header Ads

आमिर खान ने 28 साल के इस लड़के से खरीदे हैं ट्रेन के स्पेशल शॉट, ये है वजह


सीक्रेट सुपरस्टार के लिए 28 साल के एक लड़के से ट्रेन के स्पेशल शाट खरीदे हैं।

आमिर खान अपने काम को लेकर पैशनिस्ट तो ही हैं वह लोगों की काम की कद्र भी करते हैं। उनकी कंपनी ने अपनी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए 28 साल के एक लड़के से ट्रेन के स्पेशल शाट खरीदे हैं। जिस लड़के से ये फुटेज लिए गए हैं वह एमपी के इंदौर का रहने वाला है। कितने खास हैं ये शॉट...

-इंदौर के रहने वाले प्रांशु दुबे से आमिर खान प्रोडक्शन ने अपनी फिल्म ' सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए ड्रोन से लिया गया एक ट्रेन का शॉट खरीदा है।

-ये शॉट 6 सेकंड का है जिसकी कीमत 60 हजार रुपए दी गई है।

ये शॉट उनकी फिल्म में इस्तेमाल हुआ

नेक्सा न्यूज़ से बातचीत करते हुए प्रांशु ने बताया कि उसने देश भर में घूमकर ड्रोन से कई वीडियो बनाए हैं जो अपने आप में अद्भुत हैं।

-इन्हीं सब वीडियो को उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया था।

-वहीं से ये वीडियो पापुलर हुए।