Header Ads

वकील से चुपके-चुपके मिली हनीप्रीत, इस काम के लिए की मुलाकात


वकील प्रदीप आर्या ने दावा किया वो मुझसे मिलने लाजपत नगर स्थित M-20 ऑफिस में भी आई थी।

साध्वियों से रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से पुलिस को उसकी खास राजदार हनीप्रीत इंसा की तलाश है। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत नेपाल में उसे ढूंढा जा रहा है।

दूसरी ओर, उसके वकील प्रदीप आर्या ने दावा किया है कि हनीप्रीत दिल्ली में रह रही है। वो लाजपत नगर स्थित ऑफिस में उनसे मिलने भी आई थी। जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अपील...

- बता दें, जेल में बंद राम रहीम की फरार सहयोगी हनीप्रीत इंसा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है।

- उसने वकील प्रदीप आर्या के लाजपत नगर स्थित ऑफिस आकर ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका के लिए सिग्नेचर भी किए थे। हालांकि, हनीप्रीत अब कहां चली गई, इसकी वकील को कोई जानकारी नहीं है।

- दरअसल, राम रहीम को सजा मिलने के बाद से हनीप्रीत फरार चल रही है।

- उस पर बाबा को सजा के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने और कुछ दूसरे आरोप हैं। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है।

बाबा ने भी दी चुनौती

- दूसरी ओर, दो साध्वियों से रेप के केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के फैसले को राम रहीम ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पंचकूला की स्पेशल कोर्ट के 25 अगस्त के फैसले को खारिज करने की मांग की गई है।

- पिटीशन में कहा गया कि सीबीआई की अदालत ने सभी तथ्यों को कंसीडर नहीं किया।

- बता दें रेप केस में राम रहीम को CBI की स्पेशल कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। वो अभी रोहतक जेल में सजा काट रहा है।