कपूर खानदार की वो बेटी, जिसका नाम एक राइटर के नाम पर रखा गया, जिसने एक अलग मुकाम हासिल किया
हजारो दिलो की धड़कन करीना कपूर खान के बारे में सभी जानते है। बॉलीवुड में सफल पारी खेलने वाली करीना ने कई तरह की फिल्में की। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि करीना एक्ट्रेस के साथ एक स्टेज परफॉर्मर भी है। यहीं नहीं करीना को 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।
करीना बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल है जो सबसे अधिक फीस चार्ज करती है। अक्सर प्रोरेफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइय़फ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली करीना मशहूर एक्टर रणधीर कपूर और बबीता की छोटी बेटी है।
साथ ही करिश्मा कपूर की छोटी बहन। करीना का जन्म 21 सितम्बर 1980 को मुबंई में हुआ था। करीना की पढ़ाई लिखाई मुबंई से ही की। उन्होंने कॉमर्स में स्नातक किया है।
करीना बेहद खूबसूरत है ये तो सभी जानते है। करीना को उनका ये नाम उनकी मां ने दिया। दरसअल बबीता जब मां बनने वाली थी तब वो एना करेनिना किताब पढ़ती थी, उसी किताब से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी बेटी का नाम करीना कपूर रख दिया।
वैसे उनके दोस्त और परिवार उन्हें बेबो नाम से ही पुकारते हैं। कपूर सिस्टर्स ने कपूर खानदान की रीत को तोड़ते हुए हिंदी सिनेमा में दाखिल हुई थीं और दोनों ही बहनें हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेसेस हैं।
करीना कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी से की थी। लेकिन ये फिल्म बूरी तरफ फ्लॉप साबित हुई। उनकी पहली हिट फिल्म मुझे कुछ कहना है थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट तुषार कपूर नजर आये थे।
कपूर हिंदी सिनेमा में फिल्म कहो ना प्यार से डेब्यू करने वाली थी, यहाँ तक की आधी फिल्म भी शूट हो गयी थी। लेकिन माँ बबिता के कहने के पर उन्होंने यह फिल्म छोड़कर फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया।
करीना कपूर को उनका पहला फिल्मफेयर पुरुस्कार फिल्म जब वी मेट के लिए मिला था। करीना कपूर कई सालों तक एक्टर शाहिद के प्यार में पागल थीं लेकिन फिल्म जब वी मेट के दौरान यह जोड़ी अलग हो गयी।
ऐसा कहा जाता हाई कि, बचपन में करीना ने अपने पति की पहली शादी में अपनी बहन करिश्मा संग शामिल हुई थी। करीना एक शुद्ध पंजाबी कुड़ी हैं, वह खाने से बिलकुल भी परहेज नहीं करती हैं।
अगर बॉलीवुड में कोई है जिसे करीना फूटी आंख पसंद नहीं करती तो वो हैं विपाशा बासु। फिल्म अजनबी के सेट पर करीना ने उनके लुक्स को देखकर उन्हें काली बिल्ली तक कहने से परहेज नहीं किया था।
उसके बाद अब तक ये दोनों एक्ट्रेस कभी भी एक दुसरे के साथ फिल्म या किसी इवेंट में नहीं देखी गयी। साल 2012 में सैफ और करीना की शादी ने मीडिया में काफी सुर्खियाँ बटोरी थी।
शादी के बाद भले करीना ने फ़िल्में करना कम कर दिया हो लेकिन वह 100 करोड़ क्लब की रानी हैं। करीना बॉलीवुड की पहली इकलौती एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड के पांचो खान के साथ काम किया है।
करीना बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्म हीरोइन में एक-दो नहीं बल्कि138 डिजाईनर साड़ियाँ पहनी थी। बता दें कि फिल्मों में एक्ट्रेस गाना गाने का चलन आलिया या फिर श्रद्धा ने बल्कि करीना कपूर ने शुरू किया था।
उन्होंने फिल्म देव में अपन आवाज दी थी, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। लेकिन क्रिटिक्स ने उनके गाने को काफी सराहा था।


Post a Comment