बड़ी बहन करा रही थी छोटी का गैंगरेप, चिल्लाने लगी तो लड़कों ने किया मर्डर
1000 रुपए के लिए बहन ने अपनी ममेरी बहन का सौदा कर दिया। गांव के लड़कों ने संतोषी को नई लड़की लाने पर हजार रुपए देने का वादा किया था। तय सौदे के अनुसार, वह अपनी बहन को तीनों लड़कों के पास ले गई। लड़कों ने जैसे ही गैंगरेप करने की कोशिश की लड़की चिल्लाने लगी। चिल्लाने पर तीनों लड़कों ने उसकी हत्या कर दी। एक ने मुंह और दूसरे ने गला दबाया इस दौरान तीसरा लड़का लड़की के दोनों हाथ पकड़े हुए था। लड़की की हत्या के बाद तीनों ने उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया।
यह घटना बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सुग्गा पट्टी की है। 12 सितंबर नाबालिग लड़की की लाश मिली थी।
- शुक्रवार को मधुबनी के एसपी दीपक बरनवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया।
- एसपी ने कहा कि मृतक लड़की की ममरी बहन संतोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों लड़कों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
फुलपरास थाना के किसनीपट्टी गांव की उक्त नाबालिग लड़की अपनी ननिहाल सुग्गा पट्टी में अपनी दो मामी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 9 सितंबर की रात इंद्र पूजा मेला देखने गई थी और मेला से ही गुम हो गई।
- गुम हुई लड़की के पिता ने फुलपरास थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
- जांच के दौरान 12 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे सुगापट्टी भारती चौक स्थित एक कुएं से लड़की का शव बरामद किया गया। मामले में मृतका की एक ममेरी बहन से पूछताछ की गई।
- पूछताछ से पता चला कि मृतका की ममेरी बहन संतोषी के गांव के कई लड़कों के साथ अवैध संबंध हैं।
- कुमोद यादव, रविन्द्र महतो और रौशन यादव संतोषी को नई लड़की लाने पर एक हजार रुपए देने का लालच दिया था। इसके बाद लड़की अपनी फुफेरी बहन को तीनों लड़कों के पास ले गई।
- संतोषी के सामने ही तीनों लड़के लड़की के साथ रेप करने की कोशिश करने लगे। बचने के लिए लड़की चिल्लाने लगी। इसके बाद तीनों लड़कों ने उसकी हत्या कर दी।
- कुमोद ने उसका मुंह दबाया, रविंद्र ने गला दबाया और रौशन यादव ने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया। इस तरह तीनों ने मिलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को कुआं में फेंक दिया।
- शव मिलने के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी न होने और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ उग्र लोगों ने गुरुवार को सड़क जाम किया था।

Post a Comment