पति पड़ा बेड पर तो पत्नी करने लगी ये, अब 6 लेडी के साथ इस हाल में मिली
क्राइम ब्रांच ने एक फ़्लैट पर छापा मारकर जुआं खेल रही 6 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से दस हजार रु, मोबाइल फोन और लाखों के कैसिनो के सिक्के जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक़ जुएं के इस अड्डे का संचालन एक महिला अपने ही घर पर करती थी। उसने आस-पास की कई महिलाओं को लालच देकर जुएं का आदी बना दिया था। पुलिस ने इन महिलाओं के अलावा अड्डे के संचालन में मदद करने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।
क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को ये सूचना मिली थी कि राजेंद्रनगर के सहज अपार्टमेंट में एक महिला जुएं और सट्टे का अड्डा चलाती है। इस सूचना के आधार पर सादी वर्दी में पुलिस के जवानों को यहां निगरानी करने भेजा गया।
- जवानों ने बताया कि मल्टी के एक फ़्लैट में दोपहर के समय कुछ महिलाएं आती है और फिर फ़्लैट का दरवाजा अन्दर से बंद कर लेती है। ये महिलाएं दो तीन घंटे बाद यहां से निकलकर अपने-अपने घर चले जाती है। यहां आने वाली महिलाओं में आसपास रहने वाली महिलाओं के अलावा दूरदराज के इलाके से कुछ महिलाएं आती थी।
- रेकी करने के बाद क्राईम ब्रांच ने महिला पुलिस को साथ लेकर फ़्लैट पर छापा मारा। फ़्लैट का दरवाजा खुलवाकर पुलिस जब इंदौर पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गई और महिलाएं भी। भीतर के रूम में अच्छे घर की कुछ महिलाएं बेड पर बैठी थी। किसी के हाथ में कैसिनो के सिक्के थे तो कुछ अपने हाथ में नोट लेकर दांव लगा रही थी। पुलिस ने फ़्लैट की मालकिन सोनिया से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया।
- पुलिस के मुताबिक़ सोनिया ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति को लकवा हो गया था इसके बाद वो ज्यादातर समय घर पर ही रहने लगे। आमदनी का कोई साधन नहीं था उन दिनों एक महिला मेरे संपर्क में आई और उसकी सलाह मानकर मैंने ये काम शुरू कर दिया।
- पुलिस को देख महिलाओं ने हाथ पैर जोड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि आप सबकुछ ले जाओ पर हमें छोड़ दो। लेकिन महिला पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यहां से सोनिया दादवानी, सुनीता चेलानी, आरती जेवसानी, पुष्पा भाटिया, नीता जेसवानी, सरिता तलरेजा और इनके साथी हितेश रामचंदानी को गिरफ्तार कर लिया।
- पुलिस के अनुसार ये सभी महिलाएं जुएं की आदी बन गई है, इनमें से कुछ महिलाएं पहले भी जुआं खेलते हुए पकड़ा चुकी है। ये लोग एक-दूसरे के घर जाकर जुआं खेलती हैं।

Post a Comment