विदेशों में है इन जॉब्स की काफी डिमांड, बदले में मिलती है अच्छी-खासी सैलरी
ऐसे अजीबोगरीब जॉब्स भी लोगों द्वारा किए जाते हैं, जिन्हें सुनकर आप जितने हैरान होंगे, उससे ज्यादा सैलरी जान दंग होंगे।
दुनिया में हर इंसान पैसे कमाने के लिए किसी को काम की जरुरत होती है। इंजीनियर्स से लेकर डॉक्टर और टीचर तो आपके लिए काफी नॉर्मल जॉब्स होंगे, लेकिन विदेशों में कुछ ऐसे काम भी डिमांड में हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी ही नहीं है। हैरत की बात ये है कि इन जॉब्स को करने के बदले इन लोगों को अच्छी खासी सैलरी भी दी जाती है। जल्दी ज्यादा पैसे कमाने वाला जॉब...
न्यूड मॉडल्स
इस जॉब के जरिए आप कम समय में ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। इसमें काम करने वाले मॉडल्स को घंटे के हिसाब से पेमेंट दी जाती है। इस काम के बदले मॉडल्स को हर घंटे 2 हजार से 12 हजार रुपए दिए जाते हैं। इस जॉब की सबसे ज्यादा डिमांड आर्ट फील्ड में देखने को मिलती है। पेंटर्स अपने काम को ज्यादा ऑथेंटिक बनाने के लिए न्यूड मॉडल्स हायर करते हैं। ताकि उनके काम को नैचुरल टच मिल सके।
नारियल चेक करना
भारत में आपने नारियल तोड़ते हुए लोगों को देखा होगा। लेकिन वियतनाम में इन लोगों को अच्छी-खासी सैलरी के साथ जॉब पर रखा जाता है। इनका काम होता है हर दिन पेड़ पर चढ़ कर ये देखना कि नारियल लोगों के सिर पर गिर ना जाए। ये लोग ऊपर चढ़ चेक करते हैं कि नारियल गिरने लायक तो नहीं हुए हैं। अगर ऐसा है, तो वो उसे तोड़ लेते हैं।
जानवरों का खाना टेस्ट करना
इस अजीब से जॉब के बदले मिलने वाली सैलरी सुनते ही शायद आप भी इसे करने को तैयार हो जाएं। इस जॉब में फ्रेशेर्स को करीब 2 लाख 70 हजार दिए जाते हैं। वहीं अनुभवी लोगों को इस काम के बदले 50 लाख रुपए तक मिल जाते हैं। उन्हें बस पालतू जानवरों का खाना टेस्ट कर ये बताना होता है कि जानवरों के लिए परफेक्ट टेस्ट क्या होगा।
मूवी देखो और पैसे कमाओ
जी हां, अमेरिका में मूवी फॉलोवर्स नाम से जॉब पोजीशन खाली है। एक अमेरिकी मूवी साइट ने इस जॉब के लिए लोगों को हायर किया है। इन लोगों का काम होता है मूवीज देखना। इसके बाद उससे जुड़े कीवर्ड्स निकालना। ताकि लोगों को उस फिल्म को सर्च करने में आसानी हो।
ट्रेन में ठूसने के लिए भी रखे है लोग
जापान के सबवे में इतनी भीड़ होती है कि अंदर तिल रखने भर की जगह नहीं होती। ऐसे में सरकार ने कुछ ऐसे लोगों को हायर किया है, जो ट्रेन के आने के बाद ज्यादा से ज्यादा लोगों को अंदर ठूसते हैं, ताकि ज्यादा लोग समय से अपने काम तक पहुंच पाएं।
सोएं और पैसे कमाएं
बस, और क्या चाहिए जिंदगी में। इस जॉब में आपको बस बेड पर सोना है और बताना है कि आपको उस गद्दे पर कितनी अच्छी नींद आई। क्या ये बेड लोगों को सुकून भरी नींद देंगे या नहीं? इसके लिए कंपनियां लोगों को रख रही है और बदले में मोटी सैलरी भी दे रही है।
दुखी हैं? तो बुलाएं गले लगाने वालों को
दुनिया में ये एक जॉब भी मौजूद है। इसमें एक्सपर्ट्स लोग दुखी लोगों को जादू की झप्पी देते हैं और उनका दुख दूर करने की कोशिश करते हैं। अगर लोग तकलीफ में हैं और उन्हें राहत चाहिए, प्यार चाहिए तो इन एक्सपर्ट्स को बुलाकर उनसे गले लग कर वो अपना दर्द कम करते हैं। बदले में सिर्फ इन्हें एक सेशन का करीब 4 से 8 हजार पे करना होता है।


Post a Comment