इन मशहूर जगहों पर छुपी हैं ये रहस्यमय चीजें, जिनके बारे में किसी को नहीं पता
लोग एफिल टॉवर जाकर उसकी सुन्दरता देख कर वापस आ जातें हैं लेकिन वे ये नहीं जानते कि इसके अंदर क्या छुपा है।
ताज महल से लेकर एफिल टॉवर तक आपने कई मशहूर जगहों के बारे में सुना होगा और कई लोगों ने सामने से देखा भी होगा। हर साल करोड़ों की संख्या में लोग इन जगहों को देखने पहुंचते हैं लेकिन वहां कई ऐसी रहस्यमय चीजे हैं जिनका किसी को नहीं पता। आखिर क्या छुपा है
आपने एफिल टॉवर के बारे में तो सुना ही होगा कि वह दुनिया की सबसे सुन्दर और रोमांटिक जगहों में से एक है।
अक्सर लोग पेरिस सिर्फ एफिल टॉवर को ही देखने के लिए जाते हैं और उसकी सुन्दरता देख कर वापस आ जातें हैं लेकिन वे ये नहीं जानते की एफिल टॉवर के तीसरे फ्लोर पर एक फ्लैट बना हुआ है। ये मोनसियर एफिल का निजी फ्लैट था जहां पर वे अपने मेहमानों को बुलाते थे।
उन्होंने वहां थॉमस एडिसन को भी बुलाया था। हालांकि अब ये जगह दुनिया के देखने के लिए खोल दी गई है लेकिन वहां कम लोग ही जा पाते हैं।
नायाग्रा जल प्रपात के कनाडा वाले हिस्से में पानी के नीचे एक गुफा है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि उसमें बुरी आत्मा रहती है। अगर कोई भी उस गुफा के अंदर जाने की कोशिश करता है तो वह उसको शाप देती है।
लास वेगास की सबसे भीड़-भाड़ वाली सड़क के नीचे काफी सुरंगें हैं जहां बेघर लोगों ने अपना घर बनाया हुआ है। वहां पर काफी अंधेरा रहता है मगर रोशनी डालने पर लोगों की रोजमर्रा के इस्तेमाल कि चीजें रखी हुई दिखती हैं।
1916 तक स्टैचू ऑफ लिबर्टी के मशाल तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई थीं। लकिन किसी विस्फोट के कारन वह मशाल टूट गया और टूरिस्ट का अंदर जाना बैन हो गया। फिर 1986 में उस मशाल को बदला गया।
न्यूयॉर्क की टाइम्स स्क्वैर दुनिया की सबसे व्यस्त जगहों में से एक है। लेकिन वहां पर एक बिल्डिंग ऐसी है जो अंदर से पूरी खाली है और बाहर से उस पर बोर्ड्स लगे हैं। उस बिल्डिंग में एक विज्ञापन फर्म थी जिसका 1992 में दिवाला निकल गया था उसके बाद से ये बिल्डिंग खाली ही है।
एक समय पर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग के रूप में जानी जाती थी न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग। वैसे तो वहां पर 102 फ्लोर हैं लेकिन वहां के 103 वे फ्लोर पर एक छोटा सा कमरा और बालकनी है जहां पर सिर्फ कुछ लोगों को ही जाने की अनुमति है।
अमेरिका के डिज्नी लैंड में एक सुइट बना हुआ है जहां पर कोई भी जाकर नहीं रह सकता चाहे वह उसके लिए कितने ही पैसे क्यों न दे। लेकिन हर साल जनवरी में डिज्नी खुद एक लॉटरी निकालता है और उसके आधार पर एक भाग्यशाली विजेता को उस सुइट में रहने का मौका देता है।
माउंट रशमोर में अमरीका के राष्ट्रपति रहे - जॉर्ज वॉशिंगटन, थॉमस जेकरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे खुदे हुए हैं। लेकिन ये कम ही लोगों को पता कि वहां एक कमरे के अंदर 550 किलो ग्रेनाइट कैप्स्टोन रखा हुआ है।


Post a Comment