Header Ads

सालों से बंद पड़ा था ये सीक्रेट दरवाजा, खोलते ही मालिक को हुआ अफसोस


जिस सीक्रेट दरवाजे को खजाने की उम्मीद से खोला था, उसके अंदर से ऐसी चीज निकली कि तुरंत दरवाजा बंद कर दिया।

आज तक आपने ऐसी कई घटनाओं के बारे में सुना-पढ़ा होगा, जहां लोगों को घर में सालों से छिपे बंद दरवाजे मिले। कई दरवाजों के पीछे से निकले खजानों ने उनकी लाइफ बदल दी। लेकिन हर बार ऐसा ही हो जरुरी नहीं।

 इमगुर पर एक यूजर ने अपने घर में मिले ट्रैप डोर को देखने के बाद बड़ी उम्मीदों से उसे खोला था, लेकिन अंदर से जो निकला, उसे देखने के बाद वो सिर्फ अफसोस करता रह गया। खजाने की खोज में खोला था बंद दरवाजा लेकिन...

इमगुर नाम की सोशल साइट पर लोग अपने साथ या अपने आस-पास हुई अजीबोगरीब और मजेदार घटनाओं को शेयर करते हैं। इस साइट पर अपनी असली पहचान बताना जरुरी नहीं है।

ऐसे में लोग बिना किसी परेशानी के इन घटनाओं को इस फोरम पर डिस्कस कर लेते हैं। ऐसी ही एक घटना इस इमगुर यूजर ने शेयर की, जो इस साइट पर SirBumpsALot नाम से मौजूद है।

उसने लिखा कि जंगल के बीचों-बीच उसकी फैमिली ने एक केबिन बनाया था। ये सालों से बंद पड़ा था। जब छुट्टियों के दौरान ये शख्स वहां पहुंचा, तो उसे किचन के फ्लोर पर एक ट्रैप डोर नजर आया। जब वो उसे अकेले खोलने की हिम्मत नहीं कर पाया, तब उसने एक बाहरी शख्स से मदद ली।

वैसे शख्स को उम्मीद थी कि अंदर से कीमती चीजें मिल सकती है। लेकिन अंदर ऐसा कुछ नहीं था। उस बेसमेंट के अंदर मकड़ियों के जले और कई तरह के कीड़ों के अलावा कुछ भी नहीं था।

अंदर जाने के लिए लोहे की सीढ़ियों पर जंग लगा था और लकड़ियां कीड़े खा रहे थे। दरवाजा खोलते ही कीड़े बाहर निकलने लगे। शख्स ने तुरंत उसे बंद करवाया।

खुद का बनाया मजाक

इमगुर पर इस घटना की फोटोज अपलोड करते हुए शख्स ने बताया कि कहां तो वो अंदर खजाने की उम्मीद लगाए बैठा था और कहां उसे अंदर से कीड़े -मकोड़े मिले। सोशल साइट पर उसने खुद ही अपना मजाक उड़ा लिया, इससे पहले की कोई और उसका मजाक बनाता।