मीट से ज्यादा हेल्दी हैं ये 10 वेज फूड, खाएंगे तो मिलेंगे ऐसे फायदे
मीट (मटन) में प्रोटीन की मात्रा वेज फूड से ज्यादा होती है। इसे खाने से बॉडी को कई फायदे होते हैं। लेकिन मीट में बॉडी के लिए अन्य न्यूट्रिएंट्स जैसे आयरन, फाइबर और कैल्शियम बहुत कम होते हैं। इस वजह से एक्सपर्ट्स कई वेज फूड को मीट से हेल्दी और हमारी बॉडी के लिए जरूरी बताते हैं। ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल की डाइटीशियन डॉक्टर विनिता जायसवालबता रही हैं उन 10 वेज फूड के बारे में जिनमें ये तीनों मीट की तुलना में कहीं अधिक होते हैं।
बॉडी के लिए क्यों जरूरी है आयरन, फाइबर और कैल्शियम...?
बॉडी में ब्लड के प्रोडक्शन के लिए आयरन जरूरी होता है। इसकी कमी से एनीमिया की प्रॉब्लम हो सकती है। फाइबर बॉडी में बॉवेल मूवमेंट को बैलेंस करता है। इसकी कमी से कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है। कैल्शियम बॉडी में हॉर्मोन्स को रिलीज करने और सेल फंक्शन को नॉर्मल रखने के लिए जरूरी है। अगर यह पर्याप्त मात्रा में न मिले तो बॉडी कैल्शियम की कमी की पूर्ति हड्डियों में मौजूद कैल्शियम से करने लगती है। इससे हड्डियां कमजोर होती हैं।

Post a Comment