इस शख्स ने 30 दिन में घूम लिया पूरा India, इस वजह से की नॉनस्टॉप जर्नी
वैसे तो सबके मन में रहता है कि वह पूरा भारत घूमे, उसके बारे में जानें और रोमांचक यात्राओं का आनंद लें, लेकिन ऐसा हर कोई कर नहीं पाता। अब ऐसा ही काम मुंबई के एक फिल्म मेकर ने किया जो 30 दिनों तक नान स्टॉप भारत घूमकर कवरेज करते रहे। टाइम लिमिट में उन्होंने गुजरात से नगालैंड और कश्मीर से कन्याकुमारी देख डाला।
30 दिनों तक नॉनस्टॉप भारत की यात्रा करने वाले ये शख्स हैं मुंबई में रहने वाले शुभ मुखर्जी। इन्होंने 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच भारत की यात्रा की जिसमें 37 हजार किमी से ज्यादा की दूरी तय की गई। ये दूरी इन्होंने बाइक, बस, ट्रेन और हवाई यात्रा से पूरी की।
शुभ मुखर्जी ने बताया कि वैसे तो सबके मन में भारत घूमने का सपना होता है लेकिन घूम कोई नहीं पाता। मेरा भी सपना था कि मैं कुछ अलग करूं, इसलिए मैंने ऐसा कदम उठाया। प्लानिंग बनाकर इस यात्रा को कन्याकुमारी से शुरू किया और गुजरात, काश्मीर, नगालैंड होकर वापस कन्याकुमारी तक पूरी की।
इस दौरान मेरे साथ ऐसे हादसे हुए कि इस यात्रा से ही किनारा करने का सोच लिया था लेकिन फिर बाद में अपने डिसीजन पर डटा रहा। पहले दिन जब कन्याकुमारी में शूट कर रहे थे तो वहां की पुलिस ने पूरा सामान जब्त कर लिया। मामला कोर्ट में पहुंचा जहां तीन दिन परेशान होता रहा लेकिन परेशानियों को भुलाकर आगे बढ़ता रहा।
इस यात्रा में घूमने का खर्च तो सवा लाख रुपए आया लेकिन कवरेज को इंटरेस्टिंग तरीके से बनाने में करीब 5 लाख रुपए लग गए। अब कवरेज के माध्यम से भारत की अनसुनी उन कहानियों को बता रहा हूं जो अब तक लोगों के सामने नहीं आई हैं।

Post a Comment