फोन पर कहा- उन्होंने सुसाइड कर लिया, मैं भी मौत की नींद सोने जा रही...
राजधानी के गाजीपुर एरिया में नवविवाहित कपल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कपल 15 दिन पहले ही यहां किराए पर रहने आया था। पुलिस के मुताबिक, घरेलू कलह के चलते कपल ने जहर खाकर सुसाइड किया है। दोनों ने 5 महीने पहले ही लव मेरिज की थी और परिवार से अलग रह रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
- मामला गाजीपुर थानाक्षेत्र ए ब्लॉक के 1410 सेक्टर 22 का है। विराट और अस्मिता दोनों लखीमपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 5 महीने पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों राजधानी के रविन्द्र पल्ली में किराए के मकान में रहते थे। पड़ोसियों ने बताया, दोनों जॉब करते थे। दोनों सुबह से घर से चले जाते थे। आए दिन परिवारिक कलह को लेकर लड़ाई होती रहती थी।
- विराट एक ज्वैलरी माइन शाप पर जॉब करता था। मंगलवार को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने कमरे में जाकर जहरीला प्रदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया।
इसके बाद पत्नी ने जब रूम में जाकर विराट की बॉडी बिस्तर पर पड़ी देखी तो उसने ज्वैलरी शॉप ओनर को पति के फोन से कॉ किया। उसने कहा- ''विराट ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है, मैं भी मौत की नींद सोने जा रही हूं।''
- शॉप ओनर ने तुरंत दुकान पर काम करने वाले अभिषेक को उनके घर पर भेजा। वहां उसने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस के साथ विराट का भाई गौरव भी मौक पर पहुंचा।
- प्रभारी निरीक्षक गिरिजाशंकर त्रिपाठी के मुताबिक, छानबीन में पता चला है कि परिवारिक कलह के चलते दंपति ने खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। डॉक्टर्स ने यही बताया है कि दोनों ने ही जहर खाकर जान दी है।
पुलिस के मुताबिक, दंपति के कमरे का दरवाजा खोलते ही वहां सामान बिखरा हुआ दिखा, जैसे वहां पहले झगड़ा हुआ हो। जमीन पर दो मोबाइल टूटे हुए पड़े थे। इस घटना को इन दोनों ने क्यों अंजाम दिया, इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।
- वहीं, मकान मालिक पुनीत ने बताया, खिड़की से देखा तो दोनों कमरे में पड़े हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। किसी अन्य व्यक्ति को घर में आते-जाते नहीं देखा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में घटना संदिग्ध मानी जा रही है।


Post a Comment