Header Ads

जब स्कर्ट पहनकर खेलती थीं महिला क्रिकेटर्स, होता था ऐसा नजारा



समय के साथ-साथ वुमन क्रिकेट काफी बदल गया है, पर बहुत कम लोग जानते होंगे की एक दौर ऐसा भी था जब महिलाएं शॉर्ट स्कर्ट्स और फ्रॉक पहनकर क्रिकेट खेलती थीं। 1887 में यॉर्कशायर में सबसे पहला वुमन क्रिकेट क्लब बनाया गया था। कोई खास ड्रेस कोड न होने की वजह से इस क्लब में शामिल महिलाओं ने स्कर्ट पहनकर खेलना शुरू किया और यह चलन काफी समय तक रहा।



-1930 तक महिला टीमें फ्रॉक पहनकर क्रिकेट खेला करती थीं। लेकिन 1934 में इस ड्रेसअप में बदलाव हुए जब इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई। यहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने फ्रॉक की जगह स्कर्ट पहनना शुरू किया था जो उनके अनुसार ज्यादा कम्फर्टेबल था।


- 1990 तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस तरह का ड्रेसअप रहा। हालांकि, महिला क्रिकेटर्स की लगातार मांग के बाद इंटरनेशनल क्रिेकेट एसोसिएशन ने पुरुष और महिलाओं के लिए एक जैसा ड्रेस कोड कर दिया।