10 साल बड़े लड़के से करनी पड़ी शादी, KBC-9 की फर्स्ट करोड़पति ने खोले राज
'KBC 9' को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। जमशेदपुर की रहने वाली 41 साल की अनामिका मजूमदार 1 करोड़ रु. जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। लंबे टाइम से बतौर सोशल वर्कर काम कर रहीं अनामिका का करोड़पति में आने का उद्देश्य ही अपने NGO-फेथ इन इंडिया के लिए मनी कलेक्ट करना था। जो रूरल एरिया में कल्याण के लिए काम करता है।
अनामिका ने बातचीत में बताया कि वो बचपन से मदर टेरेसा की तरह बनना चाहती थीं।
- यही वजह थी कि उन्होंने कभी शादी करने के बारे में सोचा भी नहीं था और न ही करना चाहती थीं।
- उन्होंने बताया, "मेरी मां ने मुझे शादी के लिए काफी फोर्स किया। यही वजह थी कि मैं उन्हें मना नहीं कर पाई और मुझे शादी करनी पड़ी।"
- "मेरे पति सत्या प्रिया मजूमदार मुझसे उम्र में 10 साल बड़े हैं तो एक कंस्ट्रक्शन फर्म में काम करते हैं।"
- "शादी के बाद मैं सोशल वर्क के लिए उतना एक्टिव नहीं रह पाई क्योंकि मेरे पास फैमिली की कई रिस्पांसबिलिटी आ गई थीं। हालांकि 2010 से मैंने वापस से अपने सपने सोशल वर्कर की तरफ काम करना शुरु कर दिया और फिर कभी पलट कर नहीं देखा।"
- अनामिका आगे बताती हैं, "करीब 7 साल पहले मैंने गरीब बच्चों की शिक्षा, आर्ट, कल्चर और जागरुकता के लिए काम करना शुरु किया था। इसी पर काम करते-करते मैंने बाद में एक NGO-Faith in India खोल लिया।"
- "हमारे पास इसके लिए पर्याप्त फंड और ऑर्गनाइजेशन नहीं था। ऐसे में मेरे पास KBC जाने की सिर्फ एक ही मकसद था कि मैं यहां जाकर पैसे जीतकर समाजसेवा में लगा सकूं।"
बातचीत के दौरान अनामिका ने बताया कि उनके पति को उनका सोशल वर्क करना पसंद नहीं है।
- दरअसल सत्या का कहना था कि वो इस वजह से अपने बच्चों और फैमिली को टाइम नहीं दे पाती हैं।
- इसी रीजन की वजह से अनामिका और सत्या की काफी लड़ाइयां भी होती थीं लेकिन उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा।
- बता दें, दोनों का एक बेटा अरनव मजूमदार और एक बेटी प्रेरणा मजूमदार है।

Post a Comment