ऐश्वर्या राय की क्लासमेट ने खोले ऐश्वर्या के कई राज
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय के साथ भी ऐसा कुछ हुआ। कॉलेज के दिनों में ऐश्वर्या राय फिजिक्स के टीचर को इम्प्रेस करना चाहती थीं।
क्योंकि बाकी लेक्चरर्स से ज्यादा सख्त थे। अपने ग्रुप के साथ हमेशा लास्ट बेंच पर बैठने वाली ऐश्वर्या फिजिक्स के लेक्चर्स के दौरान फ्रंट बैंच पर बैठा करती थीं।
2007 में यह खुलासा उनकी क्लासमेट रहीं शिवानी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया था। शिवानी ने इस इंटरव्यू में कहा था, "मैं एक साल के लिए मुंबई के जय हिंद कॉलेज में साइंस की स्टूडेंट थी।
ऐश्वर्या ने बाद में ज्वाइन किया था। इससे पहले वह के.सी. कॉलेज में पढ़ रही थीं। के. सी. मेरे कॉलेज के बेहद नजदीक था। मेरे कॉलेज के लड़के ऐश्वर्या की खूबसूरत के इतने कायल थे कि उन्हें देखने के लिए गेट पर जाकर खड़े हो जाते थे।"
शिवानी के मुताबिक, ऐश्वर्या लास्ट मोमेंट में कॉलेज पहुंचती थीं और पूरे ग्रुप के साथ आखिरी बैंच पर जाकर बैठा करती थीं।


Post a Comment