ये साधु जमीन पर लेट अपने ऊपर उगाते हैं ज्वारे, 9 दिन तक हिलते भी नहीं
योगी बालकनाथ रोहतक के अस्थल बोहर में बाबा मस्तनाथ मठ से ताल्लुक रखते हैं।
यहां एक साधु योगी बालकनाथ ने नवरात्र पर्व पर अपने पूरे शरीर पर ज्वारे उगवाए हैं। 9 दिन पहले शरीर पर उगवाए गए ज्वारे अब बड़े हो गए हैं जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।
योगी बालकनाथ रोहतक के अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ से ताल्लुक रखते हैं। 6 साल से रखते आ रहे अनोखे नवरात्र व्रत
- पिछले 6 साल से योगी बालकनाथ जमीन पर लेटकर अपने ऊपर जौ उगाने की क्रिया के साथ नवरात्र व्रत रखते आ रहे हैं।
हर साल वह किसी नई जगह व्रत पूरा करते हैं और इस बार उनका संकल्प फतेहाबाद जिले के टोहाना में शिव नन्दीशाला में संपन्न हुआ।
- इस बारे में शिव नन्दीशाला के मैनेजर धर्मपाल सैनी और बाबा के शिष्य राजनाथ बताते हैं कि योगी बालक नाथ ने उनके पास आकर यहां पर माता के नवरात्रों में तपस्या करने की इच्छा जताई थी।
अब शुक्रवार को नौवीं के दिन उन्होंने अपनी तपस्या का समापन किया है।
15 दिन पहले त्याग देते हैं अन्न-जल
- योगी बालकनाथ ने बताया कि वह पिछले 6 साल से ऐसा करते आ रहे हैं। 12 नवरात्र तपस्या का संकल्प पूरा कर चुके योगी बालक नाथ ने यह भी बताया कि इसके लिए वह 15 दिन पहले ही तैयारी शुरू कर देते हैं।
अन्न-जल छोड़ देते हैं, ताकि व्रत के दौरान मल-मूत्र बाधक न बनें। जब कण्ठ सूखता है तो ऊपर से कुछ पानी लगा लेते हैं।


Post a Comment