Header Ads

अस्पताल में ऐसे हुई डॉक्टर की पिटाई, इस बात से गुस्साई महिला मारने दौड़ी


देवास के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को एक डॉक्टर को पीटने का मामला सामने आया है। यहां इलाज के दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ने पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को जमकर पीटा।

मारपीट का यह पूरा मामला सीसीटीवी में दर्ज हो गई। घटना के बाद भड़के स्वास्थ्यकर्मियों ने काम बंद कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- मिली जानकारी अनुसार गजरा गियर्स चौराहे के पास रहने वाले मरीज आरिफ मोहम्मद को परिजन गुरुवार को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे भर्ती करने को कहा।

- शुक्रवार को अचानक आरिफ की तबीयत और अधिक बिगड़ गई, जिस पर डॉक्टर तरिक शेख़ मरीज को देखने पहुंचे तो उसकी सांसें उखड़ रही थी। इसके बाद शेख उसके सीने पर पंपिंग करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद परिजन शेख से विवाद करने लगे।

- जब तक शेख उन्हें कुछ कहते परिजनों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर भागे डॉक्टर का परिजनों ने पीछा किया और दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इस दौरान एक महिला भी डॉक्टर के पीछे दौड़ी।

जानकारी लगते ही पूरा स्टाफ मौके पर जमा हो गया और काम बंद कर दिया। स्टाफ आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और जांच शुरू की।

- डॉक्टर आरके सक्सेना ने बताया कि जब परिजन मरीज को लेकर आए थे तभी उसकी हालत बहुत गंभीर थी। इस पर उसका ईसीजी और ब्लडशुगर चेक कर उसे भर्ती किया गया था।

उसकी तबीयत बिगड़ने पर शेख उसका इलाज कर पाते परिजनों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
- मामले में कोतवाली थाना प्रभारी राजीव भदोरिया का कहना है की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अपराध से सम्बंधित धाराओं में परिजनों पर मामला दर्ज किया जाएगा।