देर रात बेटी के कमरे से आई लड़के की आवाज, वीडियो के चलते थी मजबूर
देर रात बेटी के कमरे में गांव के युवक को आपत्तिजनक हालत में देख मां बाप को लगा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है, लेकिन सच्चाई कुछ और थी। एक वीडियो के डर से लड़की लड़के की हर बात मानने को मजबूर थी। लड़के ने कुछ दिन पहले उसके साथ रेप किया था और इसका वीडियो बना लिया था। वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह लड़की को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता था। वीडियो के दम पर लड़की को ब्लैकमेल करता था युवक...
यह मामला बिहार के जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र के साहपुर गांव की है। गांव के महेश साव के बेटे राकेश कुमार पीड़ित लड़की पर गंदी नजर रखता था।
- वीडियो बनाने के बाद से वह लड़की को आए दिन अपनी मर्जी के अनुसार यूज करता था, लेकिन रविवार की रात उसका भेद खुल गया।
- बेटी को न्याय दिलाने के लिए माता पिता ने पंचायत बुलाई। उन्हें उम्मीद थी कि पंच बेटी की इज्जत को तार तार करने वाले राकेश को सजा देंगे, लेकिन ऐसा कुछ न हुआ।
- मंगलवार को हुई पंचायत में पंचों ने उल्टे लड़की के चाल चलन पर ही सवाल उठा दिया और उसके पिता पर 31 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया।
पंचायत के इस तुगलकी फरमान के बाद पीड़ित लड़की के परिजन गांव के लोगों के साथ थाना पहुंचे।
- पुलिस ने पीड़ितों से आवेदन तो लिया, लेकिन बुधवार सुबह तक एफआईआर दर्ज नहीं किया।
- मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पीड़ित पक्ष को आरोपी के परिजनों की ओर से आवेदन वापस लेने की धमकी दी जा रही है।
- इस संबंध में जमुई के एसपी जयंत कान्त ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में आवेदन देकर मामले की शिकायत की गई है, जिसपर पुलिस अपना काम कर रही है। लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Post a Comment